'अंडरटेकर की तरह गायब हो जाओ...', टीम से बाहर हुए SKY ने नेट्स में बहाया पसीना
भारतीय टी20 टीम से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए वीडियो शेयर किया है. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी तैयारी पर जोर दिया.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों मैदान से बाहर होने के बावजूद अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बल्लेबाजी का वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा कि अभ्यास को मैच से भी कठिन बनाना चाहिए. नेट्स में खुद पर अधिकतम दबाव डालने से मैच के दौरान शांत रहना स्वाभाविक हो जाता है. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों को स्वीकार करने की बात भी कही.
Also Read
वीडियो पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
सूर्यकुमार के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक फैन ने WWE सुपरस्टार अंडरटेकर का जिक्र करते हुए लिखा कि कुछ दिनों के लिए अंडरटेकर की तरह गायब हो जाओ और जल्द ही पहले से बेहतर अंदाज में भारतीय जर्सी में वापसी करो.
एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'GHEE khatam bhau.' वहीं कई समर्थकों ने सूर्यकुमार का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें वापसी के लिए शुभकामनाएं दीं.
वापसी के लिए तैयार हो रहे SKY
सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो संकेत देता है कि वह टीम से बाहर होने के बाद भी अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर लगातार काम कर रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही मजबूत वापसी करेंगे. अब देखना होगा कि सूर्यकुमार यादव कब भारतीय टी20 टीम में वापसी करते हैं और क्या वह एक बार फिर अपनी जगह पक्की कर पाते हैं.