Suryakumar Yadav हुए टीम इंडिया से बाहर, एंकल इंजरी की वजह से लंबे समय तक खेलना मुश्किल

Suryakumar Yadav: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. सीरीज से पहले ही सुर्यकुमार यादव को लेक एक ऐसी खबर आ रही है कि आने वाले सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार अपनी एंकल इंजरी की वजह से बाहर गए हैं.

Suraj Tiwari

Suryakumar Yadav: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. सीरीज से पहले ही सुर्यकुमार यादव को लेक एक ऐसी खबर आ रही है कि आने वाले सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार अपनी एंकल इंजरी की वजह से बाहर गए हैं. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो सुर्यकुमार यादव फरवरी के पहले सप्ताह तक मैदान पर खेलते नजर आ सकते हैं. 

साउथ अफ्रीका में फील्डिंग के दौरान लगी चोट

हाल ही में हुए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी जिसको भारत ने 2-1 से जीता था. इस सीरीज में सूर्यकुमार अच्छे फॉर्म में नजर आए थे. जहां फील्डिंग के दौरान उनको चोट लग गई थी. वहीं अब अफगानिस्तान सीरीज से पहले सुर्यकुमार का चोटिल होना भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं है.

फरवरी में हो सकती है वापसी

भारतीय टीम के लिए सुर्युकमार का चोटिल होना अच्छा नहीं माना जा रहा है. विश्वकप में चोटिल होने के वजह से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी काफी समय से बाहर हैं और सुर्यकुमार भी बाहर हो गए हैं. सूर्यकुमार के बाहर होने के वजह से भारत का मिडिल ऑर्डर को काफी मशकक्त करनी पड़ सकती है. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैचों में सुर्यकुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था.