सूर्या से छिनी टीम इंडिया की कप्तानी? टीम में जगह पर भी मंडरा रहा खतरा, कप्तानी में हिट लेकिन बल्ले से थे फ्लॉप

भारतीय टीम में बहुत बड़ी उथल-पुथल की खबर सामने आ रही है. पिछले कुछ समय से टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर चर्चा हो रही थी. बोर्ड सूर्या की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी का विश्लेषण कर रही है.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: भारतीय टीम में बहुत बड़ी उथल-पुथल की खबर सामने आ रही है. पिछले कुछ समय से टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर चर्चा हो रही थी. बोर्ड सूर्या की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी का विश्लेषण कर रही है, जिसके बाद अब रिपोर्ट आ रही है कि बोर्ड ने कथित तौर पर सूर्या को टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया है. उनकी खराब बल्लेबाजी के कारण बोर्ड को यह फैसला करना पड़ा है. 

सूर्या से छिनी टीम इंडिया की कप्तानी?

कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि BCCI ने सूर्यकुमार यादव को उनकी खराब  बल्लेबाजी के चलते कप्तानी पद से हटा दिया है. हालांकि अभी तक BCCI ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. केवल इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि सूर्या की टीम में जगह को लेकर भी चर्चा है. सूर्या की खराब फॉर्म को देखते हुए कहा जा रहा है कि  बतौर बल्लेबाज उन्हें टीम में जगह मिलना मुश्किल है. 

कप्तान बनने के बाद खामोश हुआ सूर्या का बल्ला 

अब बात करें कप्तान बनने के बाद सूर्या के प्रदर्शन की तो बतौर कप्तान भले ही सूर्यकुमार यादव सफल रहे हों लेकिन बतौर बल्लेबाज वह लगभग फ्लॉप ही रहे हैं. क्योंकि 2024 में कप्तानी संभालने के बाद सूर्या के बल्ले से केवल 5 अर्धशतक ही आए हैं. साथ ही वह हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में भी फ्लॉप ही रहे थे.

यूएसए के खिलाफ उनकी एक पारी को छोड़ दिया जाए तो वह पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से फ्लॉप ही रहे थे. बता दें सूर्या ने आखिरी 10 पारियों में 305 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं. 

बतौर कप्तान हिट हैं सूर्या 

बतौर बल्लेबाज भले ही सूर्या फ्लॉप रहे हों लेकिन बतौर कप्तान उनकी कप्तानी में टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया इतना ही नहीं इससे पहले टीम ने पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब भी अपने नाम किया. 

बता दें सूर्यकुमार यादव ने 2024 में रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टी20 टीम की कमान संभाली थी. उसके बाद से सूर्या ने 52 मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें उन्होंने 40 मैचों में टीम को जीत दिलाई है और महज 8 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 2 मैच टाई रहा. उनकी कप्तानी में टीम में का विनिंग परसेंटेज 76.92 रहा है और हार का परसेंटेज महज 15.38 रहा है.