क्या आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? तेल भरवाने से पहले चेक कर लें अपने शहर के रेट
नवंबर की शुरुआत में वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है. 1 नवंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
महीने की शुरुआत होते ही लोगों की नजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर रहती है. रोजमर्रा के सफर से लेकर सामान की ढुलाई तक, ईंधन के दाम सीधे आम आदमी की जेब से जुड़े हैं. ऐसे में 1 नवंबर को वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है.
दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये के पार
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल की 97.83 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये का है.
पटना से हैदराबाद तक क्या हैं रेट?
लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है. पटना में पेट्रोल के लिए 113.37 रुपये और डीजल के लिए 99.36 रुपये चुकाने होंगे. बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये का है. पुणे में पेट्रोल 111.90 रुपये और डीजल 98.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हैदराबाद में पेट्रोल 116.15 रुपये और डीजल 104.23 रुपये का है.
Also Read
मई में चार बार बढ़े थे पेट्रोल डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 25 मई 2026 को हुआ था. उस दिन पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था. इससे पहले 15 मई को पेट्रोल में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ. 23 मई को दोनों ईंधनों के दाम औसतन 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे.
डीजल और विमान ईंधन पर बढ़ा निर्यात शुल्क
केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) खत्म कर दिया है. वहीं, हाई स्पीड डीजल पर शुल्क बढ़ाकर 11.5 रुपये प्रति लीटर और विमान ईंधन (ATF) पर 11 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. यह शुल्क निर्यात होने वाले ईंधन पर लागू होता है. घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट में बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए आम उपभोक्ताओं को फिलहाल अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा.