IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

T20 World Cup: होली पर कहां देखे साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

टी20 विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें अबतक 5 बार टकरा चुकी है, लेकिन इस स्तर पर पहली बार आमने-सामने होगी. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों ने अब तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है.

Anuj

कोलकाता: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

इस अहम मैच में दोनों कप्तानों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है. दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कम संभाल रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर कर रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों कप्तान न केवल रणनीति के स्तर पर बल्कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में भी शानदार फॉर्म में हैं. आमतौर पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि दोनों टीमों के कप्तान ही सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हो. ऐसे में ईडेन गार्डेंस में दर्शकों दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है.

अफ्रीका-न्यूजीलैंड की कड़ी टक्कर

टी20 विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें अबतक 5 बार टकरा चुकी है, लेकिन इस स्तर पर पहली बार आमने-सामने होगी. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों ने अब तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है. पिछले टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इसी कारण यह मुकाबला और भी अधिक दबाव और उत्साह से भरा रहने वाला है.

ईडन गार्डन्स में होगा हाई स्कोरिंग मैच

ईडन गार्डन्स की पिच सूखी और बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जा रही है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 182 है. हाल ही में तेज गेंदबाजों ने स्पिनरों की तुलना में अधिक विकेट लिए हैं. तेज गेंदबाजों को 44 विकेट और स्पिन गेंदबाजों को 31 विकेट मिले है. पिच की उछाल और तेज आउटफील्ड से स्ट्रोक खेलने में मदद मिलती है, जिससे हाई स्कोर वाले मैच की संभावना है. मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है. बारिश की आशंका न के बराबर है.

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे से शुरु होगा मैच?

दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 PM बजे होगा.

टॉस कितने बजे होगा?

टॉस भारतीय समयानुसार 6.30 PM बजे होगा.

मैच कौन से टीवी चैनल पर लाइव आएगा?

यह मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया जाएगा.

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर होगी.

इसके अलावा इंडिया डेली की वेबसाइट https://www.theindiadaily.com पर भी आप लाइव ब्लॉग में मैच के सारे अपडेट्स देख सकते हैं.