menu-icon
India Daily

WI vs SA: सुपर 8 के करो या मरो मुकाबले में संजू सैमसन-अक्षर पटेल की वापसी, जानें किनका कटा पत्ता?

अहम मुकाबले के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर की जगह पर संजू सैमसन और उपकप्तान अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है.

Anuj
Edited By: Anuj
WI vs SA:  सुपर 8 के करो या मरो मुकाबले में संजू सैमसन-अक्षर पटेल की वापसी, जानें किनका कटा पत्ता?
Courtesy: @BCCI

चेन्नई: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में मेजबान भारत और जिम्बाब्वे के बीच कड़ा मुकाबला खेला जा रहा है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेगी.

इस अहम मुकाबले के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर की जगह पर संजू सैमसन और उपकप्तान अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी. उन्होंने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हर किसी को अपनी भूमिका स्पष्ट है.

सूर्यकुमार ने कहा कि क्रिकेट में जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन हर मैच से कुछ सीख मिलती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले मुकाबले में जो भी हुआ, उसे पीछे छोड़कर टीम को आगे के मैचों पर ध्यान देना होगा. कप्तान के अनुसार, खिलाड़ियों का फोकस अब सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने और जीत हासिल करने पर है.

नेट रनरेट का गणित खत्म

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली 9 विकेट की जीत से भारत की स्थिति स्पष्ट हो गई है. अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बचे दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. इस स्थिति में नेट रनरेट का गणित भी खत्म हो चुका है यानी सिर्फ जीत ही आगे बढ़ने का रास्ता है.

भारत की प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह व  अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे ने प्लेइंग-11 में किया एक बदलाव

भारतीय टीम के खिलाफ अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. जिम्बाब्वे के कप्तान ने बताया कि ग्रीम क्रीमर की जगह पर टिनोटेंडा मापोसा को शामिल किया गया है.

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी व रिचर्ड नगारवा.