Valentine Day 2026

SCO vs ITA: स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली एसोसिएट टीम बनी

आज टूर्नामेंट के तीसरे दिन नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है, जिसमें एसोसिएट टीम स्कॉटलैंड ने इतिहास चल दिया है. दरअसल स्कॉटलैंड ने नेपाल के खिलाफ 207 रन ठोक डाले.

@VijayCricketFan X account
Meenu Singh

नई दिल्ली: क्रिकेट का महाकुंभ आईसीसी टी20 विश्व कप अब रफ्तार पकड़ रहा है. आज टूर्नामेंट के तीसरे दिन नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है, जिसमें एसोसिएट टीम स्कॉटलैंड ने इतिहास रच दिया है. दरअसल स्कॉटलैंड ने नेपाल के खिलाफ 207 रन ठोक डाले. 

यह किसी भी एसोसिएट टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड यूएसए बनाम कनाडा मैच में यूएसए के नाम था. इसी बीच इटली के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है. दरअसल टीम के कप्तान  वेन मैडसेन चोटिल हो गए हैं, जिस कारण अब वह स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच आगे नहीं खेल पाएंगे. यह खबर इटली क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी झटके से कम नहीं है. 

 

 

अंत समय में टूर्नामेंट में आने के बाद स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास 

बांग्लादेश की जगह टी20 विश्व कप में अपनी जगह बनाने वाली टीम स्कॉटलैंड ने अंत समय में टूर्नामेंट में शामिल होने के बाद इतिहास रच दिया है. स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे मैच में 207 रनों की ऐतिहासिक पारी ठोक डाली. गौरतलब है कि यह किसी भी एसोसिएट टीम द्वारा बनाया गया सबसे हाईएस्ट टोटल है. 

बता दें स्कॉटलैंड ने विश्व कप के लिए पहले क्वालिफाई नहीं किया था, लेकिन बांग्लादेश के बॉयकॉट के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया. 

टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा टोटल 

207/4 - SCO vs ITA, कोलकाता, 2026 (1st inns)*
197/3 - USA vs CAN, डलास, 2024 (2nd inns)
194/5 - CAN vs USA, डलास, 2024 (1st inns)
193/4 - NED vs IRE, सिलहट, 2014 (2nd inns)
189/4 - IRE vs NED, सिलहट, 2014 (1st inns)

कप्तान हुए बाहर

 इटली के कप्तान वेन मैडसेन कंधे में चोट लगने के कारण स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. वह अब इस गेम में आगे हिस्सा नहीं लेंगे, और उनकी चोट का आगे आकलन किया जा रहा है.