menu-icon
India Daily

BWF Malaysia Open 2024: मलेशिया ओपन बैडमिंटन के फाइनल में हार गई सात्विक-चिराग जोड़ी, फिर भी रच दिया इतिहास

BWF Malaysia Open 2024: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी 2024 का अपना पहला खिताब जीतने से चूक गए हैं. जोड़ी को मलेशिया ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा.

Gyanendra Sharma
BWF Malaysia Open 2024: मलेशिया ओपन बैडमिंटन के फाइनल में हार गई सात्विक-चिराग जोड़ी, फिर भी रच दिया इतिहास

BWF Malaysia Open 2024: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी 2024 का अपना पहला खिताब जीतने से चूक गए हैं. जोड़ी को मलेशिया ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. 3 सेट तक चले फाइनल में दोनों को चीन के वांग-लियांग की जोड़ी ने 9-21, 21-18, 21-17 के अंतर से हरा दिया. भारतीय जोड़ी ने पहले ही फाइनल में प्रवेश करके इतिहास रच दिया था क्योंकि ओपन युग (1983 के बाद से) में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में अब तक कोई भी भारतीय फाइनल में नहीं पहुंच पाया है.

फ़ाइनल में शुरुआत में भारतीय जोड़ी हावी रही, खेल के मध्य अंतराल में 11-4 की बढ़त बनाई और फिर केवल 13 मिनट में 21-9 के अंतर से गेम 1 जीत लिया. फिर दूसरे गेम में चाइनीज जोड़ी ने वापसी की. इस गेम को भारतीय जोड़ी को 18-21 से हार झेलनी पड़ी. गेम 1-1 से बराबर था. 

तीसरे सेट में सात्विक-चिराग ने एक समय 7-2 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन चाइनीज जोड़ी ने वापसी की और  16-14 से बढ़त बना ली. चाइनीज जोड़ी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और 21-17 के अंतर से तीसरा गेम जीतकर गोल्ड अपने नाम कर लिया.

फाइनल मुकाबला हार कर भी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है. मलेशिया ओपन में सिल्वर मेडल जीतने वाली भी पहली ही भारतीय जोड़ी बनी है. उनसे पहले कोई भी भारतीय किसी कैटेगरी के फाइनल तक भी नहीं पहुंच सका था.