BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया के 2 विस्फोटक बल्लेबाजों ने अचानक लिया संन्यास, हैरान रह गए फैंस


Bhoopendra Rai
14 Jan 2024

बिग बैश लीग 2023

    ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग 2023-24 का आयोजन चल रहा है. इस बीच 2 दिग्गजों ने फैंस को बड़ा झटका दिया है.

2 दिग्गजों ने लिया संन्यास

    ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज एरोन फिंच और शॉन मार्श ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है.

एक दिन बाद मार्श ने की घोषणा

    बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श ने एरोन फिंच के संन्यास के एक दिन बाद अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है.

BBL 2023 में आखिरी मैच

    एरोन फिंच ने बिग बैश लीग 2023 में अपने करियर का आखिरी मैच खेला, जबकि शॉन मार्श 17 जनवरी को आखिरी मैच खेलेंगे.

शॉन मार्श

    शॉन मार्श 2019-2020 में रेनेगेड्स टीम से जुड़े थे और इससे पहले वह पर्थ स्क्रॉचर्स की टीम का हिस्सा थे.

शॉन मार्श का BBL करियर

    शॉन मार्श ने बिग बैश लीग में 79 मैच खेले और 40.72 की औसत से 2810 रन बनाए हैं. वह 15 अर्धशतक जमा चुके हैं.

एरोन फिंच का करियर

    वहीं एरोन फिंच ने 107 मैचों में 34.48 की औसत से 3311 रन बनाए. उन्होंने 2 शतक और 26 फिफ्टी भी जमाईं.

सभी फॉर्मेट को अलविदा कहा

    एरोन फिंच और शॉन मार्श दोनों पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे. अब दोनों ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहा है.

मार्श ने 5293, जबकि फिंच ने 8804 रन बनाए

    शॉन मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला और कुल 5293 रन बनाए हैं. वहीं फिंच ने तीनों फॉर्मेट में कुल 8804 रन बनाए हैं.

More Stories