विराट कोहली के साथ कंधा मारने पर सैम कोंस्टास को नहीं कोई पछतावा, बोले- मैं आगे भी इसी तरह...'
Sam Konstas: कोंस्टास ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू किया था और उसी मैच में 65 गेंदों पर 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इसके बाद वे चर्चा का विषय रहे थे. हालांकि, इस दौरान कोहली के साथ वाक्ये पर उन्होंने 7न्यूज को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें इस बात का कोई भी पछतावा नहीं है.
Sam Konstas: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी समाप्त हुई है. इस सीरीज में कंगारू टीम ने 3-1 से जीत हासिल की और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई. इस सीरीज के दौरान कई विवादित मामले सामने आए और ऐसा ही एक वाक्या ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास और भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के साथ हुआ.
दरअसल, कोंस्टास और कोहली के बीच एक ऐसी घटना हुई थी, जो सबसे अधिक चर्चा का विषय रही थी. बता दे कि एक मैच के दौरान सैम चलकर आ रहे थे और तभी विराट ने उन्हें अपना कंधा मारा था. इससे कोंस्टास भी पीछे नहीं हटे थे और वे मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों को स्लेज करते हुए नजर आए थे. इसके बाद विराट पर जुर्माना भी लगाया था और अब इस पर एक बार फिर से कोंस्टास की प्रतिक्रिया सामने आई है.
सैम कोंस्टास ने घटना को लेकर दी प्रतिक्रिया
कोंस्टास ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू किया था और उसी मैच में 65 गेंदों पर 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इसके बाद वे चर्चा का विषय रहे थे. हालांकि, इस दौरान कोहली के साथ वाक्ये पर उन्होंने 7न्यूज को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें इस बात का कोई भी पछतावा नहीं है.
Also Read
- India vs England, 1st T20I: भारत के खिलाफ नई भूमिका में नजर आएंगे जोस बटलर, कोच ब्रैंडन मैकुलम ने किया कंफर्म
- इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- Fact Check: अनुष्का शर्मा से शादी कर साधु बने विराट? क्या सच में कोहली ने क्रिकेट से ले लिया संन्यास, जानें सच्चाई
कोंस्टास ने इस मामले को लेकर बात करते हुए कहा कि "उस समय जो कुछ भी हुआ, उससे मुझे कोई भी पछतावा नहीं है. मैं आगे भी इसी तरह से जीना चाहता हूं. वो पल मुझे बहुत ही खास लगता है और मैंने कई बार उसे देखा है. ऐसे में इसको लेकर मुझे कोई भी पछतावा नहीं है और आने वाले समय में भी मैं इसी तरह से खेलना जारी रखना चाहता हूं."
ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी सीरीज
अगर इस सीरीज की बात करें तो इस श्रृंखला को मेजबान टीम ने 3-1 से अपने नाम किया था. पहले मैच में भारत को जीत मिली थी लेकिन उसके बाद टीम इंडिया जीत की पटरी से नीचे उतर गई और वे पूरी सीरीज के अगले मैचों एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सके.