इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज


Praveen Kumar Mishra
21 Jan 2025

5. एमएस धोनी

    भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में 14 मैचों में 296 रनों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

4. हार्दिक पांड्या

    टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 15 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 302 रन बनाए हैं.

3. सूर्यकुमार यादव

    टीम इंडिया के टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 8 मैचों में 321 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है.

2. रोहित शर्मा

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इग्लिश टीम के खिलाफ 467 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं.

1. विराट कोहली

    भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 अर्धशतक ठोकते हुए 648 रन बनाए हैं. इसी के साथ ने इस लिस्ट में वे पहले स्थान पर मौजूद हैं.

More Stories