RCB vs GT Qualifier 1: हाथ से छूटा बैट, हवा में उड़ीं गिल्लियां... साई सुदर्शन हुए अजीब तरीके से आउट, देखें हैरान करने वाला VIDEO
IPL 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में साई सुदर्शन हिट विकेट हो गए. इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
X
IPL 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. RCB ने 20 ओवर में 254 रन बना दिए हैं, जो आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत में साई सुदर्शन गजब की फॉर्म में दिख रहे थे. उनके बैट से लगातार चौकों की बौछार हो रही थी. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें निराश होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा.
हिट विकेट हुए सुदर्शन
इस महामुकाबले में साई सुदर्शन शुरू से ही आक्रामक अंदाज में दिखे. उनका बैट आग उगल रहा था और ऐसा लग रहा था कि आज उन्हें रोकना नामुमकिन होगा. उसी लय में उन्होंने एक गेंद पर तेज स्पीड से बल्ला घुमाया. सबको लगा कि ये एक और शानदार चौका है लेकिन जब साई ने पीछे मुड़कर देखा तो उनकी गिल्लियां उड़ चुकी थी.
और पढ़ें
- RCB vs GT Qualifier 1: पाटीदार की आंधी में बहे गुजरात के गेंदबाज, आरसीबी ने खड़ा किया प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
- RCB vs GT Qualifier 1: कागिसो रबाडा बने पावरप्ले के सबसे खतरनाक गेंदबाज, इस दिग्गज भारतीय गेंदबाज का तोड़ा रिकॉर्ड
- RCB vs GT Qualifier 1: विराट कोहली ने फिर रचा इतिहास, लगातार 4 IPL सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने