SA vs IND 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में पहले टेस्ट मैच खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट डेब्यू कैप मिली है. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे हैं.
साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा ने पहला ओवर फेंका.सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में इस मैच के लिए दोपहर 1 बजे टॉस होना था, लेकिन बारिश के चलते देर हुई और फिर दोपहर 1:45 बजे टॉस हुआ. जिसके 15 मिनट बाद 2 बजे पहली गेंद डाली गई है.
Boxing Day continues 🍿 https://t.co/ijBl1mtJIA | #SAvIND pic.twitter.com/IRjvaP1xJy
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 26, 2023
टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया, जबकि साउथ अफ्रीका से डेविड बेडिंघम और नांद्रे बर्गर पहला टेस्ट खेल रहे हैं.
दक्षिण अफ्रीका-डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा