menu-icon
India Daily

IND vs SA 1st Test: KL राहुल की कप्तानी का मुरीद हुआ ये दिग्गज, MS Dhoni से तुलना की, खास क्वालिटी भी बताई

IND vs SA 1st Test: पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने केएल राहुल की तुलना एमएस धोनी से की है. उन्होंने राहुल की खास क्वालिटी के बारे में बताया.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs SA 1st Test: KL राहुल की कप्तानी का मुरीद हुआ ये दिग्गज, MS Dhoni से तुलना की, खास क्वालिटी भी बताई

हाइलाइट्स

  • DRS के एक्सपर्ट्स हैं राहुल.
  • संजय मांजरेकर ने टीम के प्रदर्शन और नए खिलाड़ियों को लेकर भी अपनी राय दी.

IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका में है. पहले टी20 और फिर वनडे में भारतीय टीम ने कमाल किया. केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती. एशिया कप 2023 और वनडे विश्व कप 2023 में केएल राहुल ने कमाल का खेल दिखाया. जिसके बाद से ही उनकी तारीफ चारों तरफ हो रही है. वह पिछले कुछ सालों में भारत के लिए सभी फॉर्मेट में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं. इस खिलाड़ी से टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर काफी इंप्रेस हुए हैं.

धोनी से की केएल राहुल की तुलना

संजय मांजरेकर ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की और उनकी तुलना पूर्व कप्तान एमएस धोनी से कर दी. मांजरेकर ने कहा राहुल की प्रवृत्ति एमएस धोनी के बराबर है. इन दिनों, जब आप केएल राहुल को मैदान पर देखते हैं, तो वह बहुत शांत और अच्छे दिमाग में दिखते हैं. उन्होंने उम्मीद के मुताबिक कप्तानी की है. वह नेतृत्व की भूमिका में सहज दिखते हैं. 

DRS के एक्सपर्ट्स हैं राहुल

मांजरेकर ने आगे कहा कि केएल राहुल ने आईपीएल में, दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट मैच में और एक दिवसीय मैचों में भी काफी बेहतर नेतृत्व किया है. आप उम्मीद कर सकते हैं कि राहुल कोई बड़ी गलती नहीं करेंगे, वह डीआरएस के विशेषज्ञ हैं. उनकी प्रवृत्ति एमएस धोनी के बराबर है. 

टीम इंडिया बढ़िया खेल रही है

संजय मांजरेकर ने टीम के प्रदर्शन और नए खिलाड़ियों को लेकर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है जैसे भारतीय क्रिकेट ऑटोपायलट मोड पर चल रहा है. सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में कप्तान के रूप में जीत हासिल की, उसके बाद केएल राहुल. रोहित शर्मा ने भी भारत को कई मैच जिताए हैं. सफलता का बहुत सारा श्रेय खिलाड़ियों को जाना चाहिए. कप्तानी अच्छी है, लेकिन खेल बदलने वाली नहीं, ये खिलाड़ी ही हैं जो वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.'