Commonwealth Games 2026

वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे रोहित शर्मा! हिटमैन ने खुद बताया पूरा प्लान

Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहले वनडे मैच में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं. हालांकि, उनके वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है और इस बीच रोहित ने खुद बड़ा बयान दिया है.

X
Praveen Kumar Mishra

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी कि वह 2027 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा रखते हैं. रोहित ने यह बात मेक-ए-विश फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में बच्चों से बातचीत के दौरान कही. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली सात महीने बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी करने जा रहे हैं. 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है, जिसका पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित कप्तानी नहीं करेंगे क्योंकि शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है. 

वर्ल्ड कप 2027 है रोहित शर्मा का लक्ष्य

रोहित ने बच्चों के साथ बातचीत में कहा, “मैं 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में खेलूंगा.” यह उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि हिटमैन की बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना है.


कार्यक्रम में एक बच्चे ने रोहित से पूछा कि अगला वर्ल्ड कप कब होगा और क्या वह उसमें खेलेंगे. इस सवाल पर रोहित ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं खेलना चाहता हूं.” जब बच्चे ने जोर देकर कहा कि वह रोहित को बल्लेबाजी करते देखना चाहता है, तो हिटमैन ने कहा, “वर्ल्ड कप से पहले कई सारे मैच हैं.” रोहित का यह जवाब उनके इरादों को साफ करता है कि वह अभी क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं और उनका फोकस 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है.

वर्ल्ड कप जीतने का सपना

रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर शानदार रहा है लेकिन वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतना उनका सबसे बड़ा सपना है, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है. जब एक बच्चे ने उनसे उनके सपने के बारे में पूछा, तो रोहित ने सिर्फ इतना कहा, “हां,” और उनकी मुस्कान ने बाकी बात कह दी. रोहित का यह जवाब दर्शाता है कि वह इस सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

क्या रोहित और विराट को मिलेगी वर्ल्ड कप में जगह?

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने हाल ही में कहा कि रोहित और विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का भविष्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, “रोहित और विराट अभी टीम का हिस्सा हैं और शानदार खिलाड़ी हैं. लेकिन दो साल बाद क्या स्थिति होगी, यह कहना मुश्किल है. हो सकता है कि तब तक नए और युवा खिलाड़ी उनकी जगह ले लें.”