Rohit Sharma: रोहित शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल में अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. 21 अगस्त को जब रोहित मुंबई में हुए 'सिएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2023-2024' के समारोह में पहुंचे तो उन्होंने दिल की बात बता दी. यहां रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 के विनिंग मोमेंट को याद किया और अपनी अपनी कप्तानी पर खुलकर बात की.
'मैं रुकने वाला नहीं हूं'
'सिएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2023-2024' में रोहित को 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से नवाजा गया. अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने कहा 'जब आपको टाइटल जीतने का स्वाद मिल जाता है, तो आप रुकने का नाम नहीं लेते हैं.' एक कारण है कि मैने आईपीएल की 5 ट्रॉफी जीती हैं. मैं रुकने वाला नहीं हूं, क्योंकि एक बार, जब आपको मैच जीतने, कप जीतने का स्वाद मिल जाता है, तो आप रुकना नहीं चाहते हैं.'
Rohit Sharma said "There is a reason I won 5 IPL trophies, I am not going to stop because once you get a taste of winning games, winning cups, you don't want to stop - we will keep pushing as a team - we will keep striving for new things in future". [CEAT Awards/Gaurav Gupta] pic.twitter.com/3EbmhjIb2a
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 22, 2024
आने वाला साल हमारे लिए काफी रोमांचक रहने वाला- रोहित
रोहित शर्मा ने कहा फ्यूचर में भी हम एक टीम के रूप में कोशिश करते रहेंगे. आने वाला साल हमारे लिए काफी रोमांचक रहने वाला है. हम बाहर जाकर गेम को एन्जॉय करना चाहेंगे, फिर कोशिश करें और जो भी अवसर हमारे सामने आए, उसका अधिकतम लाभ उठाएं.' रोहित ने इस बयान से साफ कर दिया है कि उनका अगला टारगेट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी है.
The international cricketer of the year award for our Captain Rohit Sharma 🐐🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 21, 2024
The brand ambassador of World cricket @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/DUoN6IUTUI
Rohit Sharma played this shot personally to heal the entire nation. He waited, We waited for it.🥶 pic.twitter.com/Xv0UsbHiuu
— 𝐇𝐲𝐝𝐫𝐨𝐠𝐞𝐧 (@IamHydro45_) August 21, 2024
रोहित की कप्तानी में 17 साल बाद आया खिताब
बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था.. फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात देकर 2007 के बाद अपना दूसरा टी20 विश्व कप टाइटल अपने नाम किया था. इसे लेकर रोहित ने कहा 'इस जीत की खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.'