बड़ा कमाल करने की दहलीज पर हैं जडेजा, बस इतने विकेट और चाहिए


India Daily Live
22 Aug 2024

भारत बनाम बांग्लादेश

    भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से 23 सितंबर के बीच 2 टेस्ट खेले जाने हैं.

रवींद्र जडेजा

    भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए बेहद अहम है.

इतिहास रचेंगे?

    बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में अगर जडेजा को चुना जाता है तो वो इतिहास रच सकते हैं.

300 विकेट पूरे करने का मौका

    रवींद्र जडेजा ने पास टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरने करने का मौका होगा, इसके लिए उन्हें 6 विकेट की जरूरत है.

6 विकेट की जरूरत

    अगर जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट ले लिए तो वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने वाले 7वें बॉलर बनेंगे.

7वें गेंदबाज बनेंगे

    रवींद्र जडेजा से पहले भारत के लिए टेस्ट में 300 विकेट लेने का कमाल अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा और जहीर खान कर चुके हैं.

तीनों क्षेत्रों में हिट हैं जड्डू

    जडेजा टीम इंडिया के लिए तीनों डिपार्टमेंट गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में माहिर प्लेयर हैं.

फुर्ती देखते ही बनती है

    जडेजा की फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है. उनके खिलाफ किसी भी बल्लेबाज को रन बनाना मुश्किल होता है.

72 टेस्ट में 294 विकेट

    भारत के लिए जडेजा ने अब तक 72 टेस्ट की 105 पारियों में 294 विकेट निकाले हैं.

More Stories