menu-icon
India Daily

IPL FINAL के बाद श्रीलंका में ट्राई-सीरीज से भी बाहर हुए रियान पराग, CSK के कप्‍तान की लग गई लॉटरी

श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज से पहले इंडिया 'A' टीम को बड़ा झटका लगा है. रियान पराग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
IPL FINAL के बाद श्रीलंका में ट्राई-सीरीज से भी बाहर हुए रियान पराग, CSK के कप्‍तान की लग गई लॉटरी
Courtesy: X

BCCI ने श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज से पहले इंडिया 'A' टीम में अहम बदलाव की घोषणा की है. टीम के उप-कप्तान रियान पराग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है. सिर्फ टीम में जगह ही नहीं, बल्कि गायकवाड़ को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. यह बदलाव टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले हुआ है.

रियान पराग की चोट बनी परेशानी

इंडिया 'A' टीम के लिए यह बदलाव रियान पराग की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण करना पड़ा. पराग पिछले कुछ समय से इस समस्या से जूझ रहे थे. आईपीएल 2026 के दौरान भी उन्होंने चोट के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के लिए मुकाबले खेले थे. हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान उन्हें कुछ मैचों से बाहर भी रहना पड़ा था. अब मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें पूरी तरह आराम और रिहैब प्रक्रिया से गुजरने का फैसला लिया गया है. इसके लिए वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण और उपचार लेंगे.

ऋतुराज को मिला नया मौका

रियान के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा जताया है. घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर चुके गायकवाड़ अब इंडिया 'A' टीम के उप-कप्तान भी होंगे. उनकी मौजूदगी टीम को अनुभव और स्थिरता दोनों प्रदान करेगी.

युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

इस दौरे में कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में होगी, श्रीलंका में होने वाली यह ट्राई-सीरीज भविष्य की भारतीय टीम तैयार करने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खुल सकते हैं.

अपडेटेड स्क्वॉडः

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय