US Israel Iran War

T20 वर्ल्ड कप छोड़कर घर लौटे फिनिशर रिंकू सिंह, सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर खड़ी टीम इंडिया को बड़ा झटका

रिंकू सिंह इंडिया कैंप छोड़कर फैमिली इमरजेंसी की वजह से घर लौटे गए हैं.

X
Ashutosh Rai

T20 वर्ल्ड कपः टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. टीम के फिनिशर रिंकू सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम के सुपर 8 मैच से पहले इंडिया कैंप छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि रिंकू अपने पिता की देखभाल के लिए घर लौट आए हैं, जिनकी हालत इस समय बहुत नाजुक है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिंकू के पिता वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

T20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप

रिंकू सिंह को अब तक सभी पांच मैचों में खेलने का मौका दिया गया है, लेकिन इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 11 रन रहा है. इस वर्ल्ड कप में उनके स्कोर 6, 1, 11*, 6*, और 0 रहे हैं. उन्हें सभी मैचों में बैटिंग करने का मौका मिला, लेकिन वह किसी में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. रिंकू के खराब परफॉर्मेंस को देखते हुए टीम में उनकी जगह पर लगातार सवाल उठ रहे थे. अगर रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खेलते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह कौन लेता है.

टीम इंडिया को जीतने होंगे दोनों मैच

टीम इंडिया की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार चार मैच जीतकर सुपर 8 में जगह पक्की की थी. हालांकि, उन्हें अपने पहले ही सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन से करारी हार मिली थी. अब, अगर टीम इंडिया को यहां से सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उन्हें अपने अगले दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. जिम्बाब्वे के बाद टीम इंडिया का अगला मैच वेस्टइंडीज से होगा.