menu-icon
India Daily

IND vs ZIM T20 World Cup 2026: रिंकू सिंह को लेकर गुड न्यूज, जिम्बाब्वे के साथ करो या मरो वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध

भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक नेकहा कि गुरुवार को चेपॉक स्टेडियम में होने वाले सुपर 8 के मैच से पहले रिंकू सिंह के बुधवार शाम को टीम में वापस आने की उम्मीद है.

hemraj
IND vs ZIM T20 World Cup 2026: रिंकू सिंह को लेकर गुड न्यूज, जिम्बाब्वे के साथ करो या मरो वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध
Courtesy: @CricCrazyJohns x Account

चेन्नई: टी20 वर्ल्ड कप में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकू सिंह भारतीय टीम में वापस शामिल होंगे. भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह कन्फ़र्म किया. उन्होंने कहा कि गुरुवार को चेपॉक स्टेडियम में होने वाले सुपर 8 के मैच से पहले रिंकू के बुधवार शाम को टीम में वापस आने की उम्मीद है.

भारत के लिए गुरुवार को जिम्बाब्वे के साथ होने वाला मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है. सेमीफाइनल में जाने की अपनी संभावनाओं को बनाए रखने के लिए उसे हर हाल में जीत हासिल कर दो अंक हासिल करने होंगे. इसी के साथ नेट रन रेट का भी ध्यान देना होगा ताकि वो मुकाबले में बने रहे. रिंकू सिंह के टीम में लौटने से भारत के कैंप को बड़ी राहत मिली है. 

रिंकू सिंह का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

रिंकू सिंह की बात करें तो उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सारे मुकाबले खेले हैं. हालांकि वो पांच मैचों में 24 रन ही बना पाए हैं. लेकिन निचले क्रम में वो भारत के लिए फिनिशर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भारत को उनसे बाकी के मैचों में बड़ी पारी की उम्मीद होगी. रिंकू सिंह की गिनती भारत के अच्छे फील्डरो में भी होती है. उनका गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय माना जा रहा है.

टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ क्या है प्लॉन?

टीम इंडिया के बैटिंग कोच कोटक से साफ किया कि टीम इंडिया अपने खेलने का स्टाइल नहीं बदलेगी. उन्होंने साउथ अफ्रीका से हार के बावजूद कहा कि बाकी T20 वर्ल्ड कप में भी टीम इसे बदलने के बारे में नहीं सोचेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने भारत की तैयारियों के बारे में कहा कि हम निश्चित रूप से हम उसी तरह का क्रिकेट खेलेंगे. कभी-कभी आप कुछ विकेट खो देते हैं और शॉट सलेक्शन या खतरा मोल लेना गलत हो सकता है. टीम के बल्लेबाजों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि लेकिन T20 गेम में, हमें बहुत सकारात्मक रहना होगा और उसी तरह का क्रिकेट खेलना होगा जिसने हमें सफलता दिलाई है और ये जारी रहेगा.

सम्बंधित खबर