menu-icon
India Daily

RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में मंडरा रहा बारिश का खतरा, मैच धुला तो किसको होगा फायदा? जानिए Weather Report

धर्मशाला में होने वाले IPL 2026 के क्वालिफायर-1 पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. फैंस के मन में एक ही सवाल है कि अगर मुकाबला धुल जाता है तो क्या होगा. आइए जानते हैं आज की Weather Report और क्या होगा अगर मैच धूल जाता हैं.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में मंडरा रहा बारिश का खतरा, मैच धुला तो किसको होगा फायदा? जानिए Weather Report
Courtesy: X

RCB VS GT: IPL 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ी दी है. मंगलवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है. इसी बीच मौसम विभाग ने सबको एक बुरी खबर दे दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, मैच का रोमांच शुरू होने से पहले ही धूल सकता हैं. मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है. ऐसे में फैंस का सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर मुकाबला पूरा नहीं हो पाया तो किस टीम को फायदा मिलेगा और कौन सीधे फाइनल का टिकट हासिल करेगा.

बारिश बनी चिंता

धर्मशाला में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है. मंगलवार शाम को भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मैच शुरू होने से पहले बारिश की आशंका 50 प्रतिशत से अधिक है. हालांकि, देर शाम मौसम थोड़ा साफ होने की उम्मीद है. आईपीएल नियमों के मुताबिक किसी मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम पांच ओवर खेलना जरूरी होता है. अगर ऐसा नहीं हो पाया तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा.

मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फायदा?

आईपीएल प्लेऑफ के क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर RCB और GT के बीच होने वाला यह मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है, तो लीग स्टेज की रैंकिंग के आधार पर फैसला होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था. अगर मैच रद्द होने की स्थिति में उन्हें सीधे फाइनल में जगह मिल जाएगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटन्स को दूसरा क्वालिफायर खेलना पड़ेगा. वहां उसका सामना एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से होगा.

Topics