menu-icon
India Daily

RCB vs GT, Qualifier 1: क्वालिफायर 1st में किंग vs प्रिंस के बीच कांटे की टक्कर, धर्मशाला में आज कटेगी फाइनल की टिकेट

IPL 2026 के अगले चरण की शुरुआत 26 मई से होने वाला है. मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पहला क्वालिफायर धर्मशाला में खेला जाना है. जिसके लिए अब दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
RCB vs GT, Qualifier 1: क्वालिफायर 1st में किंग vs प्रिंस के बीच कांटे की टक्कर, धर्मशाला में आज कटेगी फाइनल की टिकेट
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 के अगले चरण की शुरुआत 26 मई से होने वाला है. मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पहला क्वालिफायर धर्मशाला में खेला जाना है. जिसके लिए अब दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. गुजरात टीम शुरुआती लीग में लड़खड़ाती नजर आई थी. लेकिन बाद में टीम ने खुद को संभाला और अब वह ट्रॉफी की प्रबल दावेदार है. सीजन के पहले हाफ में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं था, लेकिन दूसरे चरण में गुजरात ने जिस अंदाज में वापसी की वह काबिल-ए-तारीख था. 

गुजरात टाइटन्स ने अपने शुरुआती सात मुकाबलों में चार हार झेली थीं और उस दौरान टीम संतुलन की तलाश में नजर आ रही थी. खासतौर पर आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में गुजरात की बल्लेबाजी आधुनिक टी20 क्रिकेट की रफ्तार से पीछे दिखाई दी. हालांकि इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले सात मैचों में से छह जीत दर्ज कर शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली.

सलामी जोड़ी बनी सबसे बड़ी ताकत

शुभमन गिल (Shubman Gill) और साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) की ओपनिंग साझेदारी गुजरात की सफलता की सबसे बड़ी वजह रही. दोनों बल्लेबाजों ने लगातार बड़े रन बनाए और टूर्नामेंट में कई अहम साझेदारियां निभाईं. साई सुदर्शन फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं, जबकि कप्तान गिल भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. वहीं जोश बटलर की फॉर्म में वापसी ने टीम को और मजबूती दी है.

गेंदबाजी में भी दिखा दम

गुजरात की गेंदबाजी डिपार्टमेंट ने भी पूरे सीजन में प्रभाव छोड़ा. कगिसो कबाडा ने लगातार विकेट निकालकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया. उनके साथ मोहम्मद सिराज  और राशिद खान ने भी शानदार प्रदर्शन किया. रबाडा इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं.

आरसीबी की नई रणनीति बनी ताकत

दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) इस बार एक संतुलित टीम के रूप में उभरी है. विराट कोहली, रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने बल्लेबाजी में टीम को मजबूती दी, जबकि क्रुणाल पंड्या और वेंकटेश अय्यर ने मुश्किल मौकों पर अहम योगदान दिया.

गेंदबाजी में भुवनेश्वर और जोश हेजलवुड ने RCB को नई धार दी है. यही वजह है कि अब क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों के बीच बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

Topics