IPL 2026

IPL 2026: 15 सालों मे पहली बार टेबल टॉपर बनी RCB, SRH से हारने के बाद भी खेलेगी Qualifier 1

SRH से हार के बाद भी करीब 15 सालों बाद RCB टेबल टॉपर बन गई. इसके साथ ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में 2026 IPL का क्वालिफायर 1 खेलेंगे.

X
Ashutosh Rai

SRH VS RCB: IPL 2026 में आज का दिन RCB फैंस के लिए यादगार बन गया. SRH से हार के बाद भी करीब 15 सालों बाद RCB टेबल टॉपर बन गई. इसके साथ ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में 2026 IPL का क्वालिफायर 1 खेलेंगे.

हैदराबाद के बल्लेबाजों का तूफान

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. अभिषेक शर्मा ने मैदान पर आते ही बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर दिए. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 56 रन बनाकर मैच का टोन सेट कर दिया. ट्रेविस हेड ने भी 26 रनों की तेज पारी खेली और पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. पावरप्ले खत्म होने तक हैदराबाद ने मैच पर पूरी पकड़ बना ली.

किशन-क्लासेन की विस्फोटक साझेदारी

मध्यक्रम में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने आरसीबी की मुश्किलें और बढ़ा दीं. क्लासेन ने सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन ठोकते हुए मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाए. उनकी पारी में दो चौके और पांच लंबे छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर ईशान किशन ने समझदारी और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया. उन्होंने 46 गेंदों में 79 रन बनाए और आखिरी गेंद पर आउट हुए. नीतीश कुमार रेड्डी ने अंत में तेजी से रन जोड़ते हुए 12 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए. इस तरह हैदराबाद ने 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर टॉप-2 की रेस को और रोमांचक बना दिया.

आरसीबी की शुरुआत ने जगाई उम्मीद

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी शुरुआत में दम दिखाया. विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की नई ओपनिंग जोड़ी ने तेज रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन जड़ दिए, जबकि विराट कोहली 15 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि दोनों बल्लेबाज शुरुआत को बड़ी साझेदारी में नहीं बदल सके. देवदत्त पडिक्कल भी सिर्फ 21 रन ही बना पाए. इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभालने की कोशिश की और 39 गेंदों में 56 रन बनाए लेकिन रनरेट लगातार बढ़ता गया.

गेंदबाजों ने दिलाई हैदराबाद को बढ़त

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी जितनी मजबूत दिखी, गेंदबाजों ने भी उतना ही प्रभाव छोड़. आरसीबी को लगातार झटके देकर उन्होंने मैच पर पकड़ बनाए रखी. दूसरी तरफ आरसीबी के गेंदबाज पूरे मैच में लय हासिल नहीं कर सके. रसिख सलाम ने जरूर दो विकेट लिए. वहीं क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली.