menu-icon
India Daily

'मैं एमएस धोनी को देखकर...', IPL से रविचंद्रन अश्विन ने क्यों लिया संन्यास? किया चौंकाने वाला खुलासा

Ravichandran Ashwin: भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान किया था. ऐसे में अब उन्होंने खुलासा किया है आखिर उन्हें ऐसा फैसला क्यों लेना पड़ा.

mishra
'मैं एमएस धोनी को देखकर...', IPL से रविचंद्रन अश्विन ने क्यों लिया संन्यास? किया चौंकाने वाला खुलासा
Courtesy: Social Media

Ravichandran Ashwin: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया था. उन्होंने अचानक संन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया था. अश्विन ने इसी तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट को भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अलविदा कहने का फैसला किया था. ऐसे में उन्होंने अब इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने इस तरह का फैसला क्यों लिया है.

अश्विन को पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रूपए की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और इसी वजह से उन्हें संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. ऐसे में अब दिग्गज खिलाड़ी विदेशी लीग में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं लेकिन उन्होंने अब इसका खुलासा कर दिया है कि आखिर ऐसा फैसला अश्विन ने क्यों लिया है.

रविचंद्रन अश्विन ने किया खुलासा

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "मैं पिछले कुछ समय से इस पर विचार कर रहा था कि मैं अगले साल आईपीएल खेल पाऊंगा या नहीं. आईपीएल तीन महीने तक चलता है और यह मेरे लिए थोड़ा ज्यादा है. इससे मुझे थकान बहुत होती है और यही वजह है कि मैं एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी को देखकर हैरान रह जाता हूं. आपकी उम्र बढ़ने के साथ आईपीएल खेलना आसान नहीं होता है क्योंकि तीन महीने तक क्रिकेट खेलना बहुत ही मुश्किल होता है. आपको ट्रैवल करना होता है, मैच खेलना होता है और उसके बाद शरीर को आराम को भी जरूरत होती है. यही वजह है कि मैंने इससे हटने का फैसला किया."

अश्विन ने सोशल मीडिया के जरिए किया था ऐलान

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए की थी. उन्होंने लिखा था कि "खास दिन और इसीलिए खास शुरुआत. हर अंत की एक नई शुरुआत होती है और आज से मेरा सफर एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में समाप्त हो रहा है. हालांकि, मैं दुनिया की तमाम लीग में खेल सकता हूं. मुझे इतना सारा सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद. आईपीएल और बीसीसीआई ने मुझे, जो कुछ दिया है, उसे मैं कभी भी नहीं भुला सकता हूं."