'यह युद्ध अपराध है...' काबुल पर पाकिस्तानी हमले पर भड़के राशिद-नबी, UN से मांगी मदद
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार की रात करीब 9 बजे पाकिस्तान द्वारा एक बड़े हादसे को अंजाम दिया गया. इस हमले में करीब 400 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. जिसके बाद अब अफगान के क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने इस हमले की निंदा की है.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार की रात करीब 9 बजे पाकिस्तान द्वारा एक बड़े हादसे को अंजाम दिया गया. पाकिस्तान द्वारा की गई एक एयर स्ट्राइक अफगानिस्तान के अस्पताल पर जा गिरी जिसमें करीब 400 लोगों के मारे जाने की खबर है.
इस खौफनाक घटना के बाद अफगानिस्तान के क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद खान और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. साथ ही उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा भी की है. दोनों खिलाड़ियों ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इस कृत्य की आलोचना की है.
मानवाधिकार संगठन करें हस्तक्षेप- राशिद खान
सोमवार को काबुल में हुए हमले पर पूर्व कप्तान ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने लिखा कि नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों या चिकित्सा ढांचे को निशाना बनाना युद्ध अपराध है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह जानबूझकर किया गया या नहीं. स्टार स्पिनर ने आगे लिखा कि ये ताजा घटना केवल विभाजन और नफरत को बढ़ावा देगी.
Also Read
- 'हमारे लोगों और सैनिकों के लिए खतरा...', पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर भड़के सुनील गावस्कर
- World Cup 2027: दो बार की विश्व चैंपियन टीम पर मंडराया खतरा, पाकिस्तान को पीटकर बांगलादेश ने दी सीधी चुनौती
- ICC ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड' के लिए 3 खिलाड़ियों को किया शॉर्टलिस्ट, पाकिस्तान के इस प्लेयर का नाम शामिल
राशिद ने मानवाधिकार संगठनों से इस मामले में हस्तक्षेप करने और इस क्रूरता की जांच करने का आह्वान किया. इसके साथ ही राशिद ने देशवासियों को यह विश्वास दिलाया कि वह इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ खड़े हैं.