मुंबई: रणजी ट्रॉफी का सीजन जारी है, जो अब अपने अंतिम चरण में है. इस बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत और मुंबई के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने फील्डिंग से सुर्खियां बटोरी.
यशस्वी जायसवाल ने केएल राहुल का हैरतअंगेज कैच पकड़ा. एक दिन पहले भी यशस्वी जायसवाल ने शानदार कैच पकड़कर टीम को सफलता दिलाई थी. इसके बावजूद कर्नाटक ने संयम और साझेदारी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया और गत चैंपियन मुंबई का सफर रोक दिया.
मैच का निर्णायक पल 59वें ओवर में आया. तुषार देशपांडे की शॉर्ट गेंद पर केएल राहुल ने फाइन लेग की ओर शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद गली की ओर गई. यशस्वी जायसवाल ने हवा में डाइव लगाकर दोनों हाथों से लाजवाब कैच पकड़ा और दर्शकों को चौंका दिया.
A brilliant grab to end a special knock ⚡
Watch Yashasvi Jaiswal's crucial catch to dismiss KL Rahul (130) 🎥#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/lKThDBIn1f— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 9, 2026Also Read
- 24 घंटे में भारत-पाक मैच पर आएगा अपडेट, PCB को 'कंगाल' शहबाज सरकार दिवालिया होने से बचाएगी?
- SCO vs ITA: स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली एसोसिएट टीम बनी
- T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने आयरलैंड को हराकर जीत से की अपने अभियान की शुरूआत, तीक्षणा-हसरंगा की घातक गेंदबाजी
पहली पारी में 28 रन पर आउट होने वाले राहुल ने दूसरी पारी में जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की. उन्होंने 182 गेंदों में 130 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल रहा. उनका विकेट गिरते समय कर्नाटक को जीत के लिए 59 रन चाहिए थे, जिससे मैच एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया.
राहुल और स्मरण रविचंद्रन के बीच 147 रन की अहम साझेदारी हुई. राहुल के आउट होने के बाद स्मरण ने मोर्चा संभाला. उन्होंने संयम के साथ रन बटोरे और दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया. यह साझेदारी मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुई.
स्मरण रविचंद्रन 83 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. वहीं, विद्या पाटिल ने 31 रन की तेज पारी खेली. दोनों ने अंतिम ओवरों में समझदारी दिखाई और विकेट बचाते हुए रन जोड़े, जिससे कर्नाटक ने चार विकेट से जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ कर्नाटक ने मुंबई को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. टीम अब 15 फरवरी से शुरू होने वाले सेमीफाइनल में उत्तराखंड से भिड़ेगी. आठ बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक का आत्मविश्वास इस जीत से और मजबूत हुआ है.