Ranji Trophy 2024: भारत में इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2024 खेली जा रही है. 8 जनवरी को केलर के स्टार आलराउंडर जलज सक्सेना ने इतिहास रचा है. वह घरेलू क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने और 600 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर बने हैं. उन्होंने उत्तरप्रदेश के खिलाफ 600 विकेट का आंकड़ा टच किया है. जलज से पहले यह कारनामा मदनलाल और वीनू माकंड ही कर पाए थे, लेकिन अब इस लिस्ट में 37 साल के जलज का नाम भी जुड़ गया है.
अगर मैच की बात करें तो रणजी ट्रॉफी 2024 में यूपी और केरल ने अपना पहला मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ खेला है. टॉस जीतकर यूपी ने पहले गेंदबाजी की और पहली पारी में 302 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 92 जबकि ध्रुव जुरेल के बल्ले से 63 रन निकले. 302 रनों के जवाब में केरल पहली पारी में 243 रनों पर सिमट गई. फिर यूपी ने दूसरी पारी 323/3 रन पर घोषित की. जिसके बाद दूसरी पारी में केरल का स्कोर 72/2 पहुंचा और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. जलज ने इस मुकाबले में 3 विकेट निकाले हैं. पहली पारी में उन्हें 2, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 1 विकेट मिला.
Jalaj Saxena has completed the double of 9000 runs & 600 wickets in domestic cricket during the #RanjiTrophy clash between Kerala and UP. Only the third player to achieve the mark across domestic formats in India, behind Vinoo Mankad and Madan Lal
— Indian Domestic Cricket Forum - IDCF (@IDCForum) January 8, 2024
© @lal__kal #CricketTwitter https://t.co/XfL9OzZzWW
जलज ने तीनों फॉर्मेट में अब तक 308 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9270 रन निकले. प्रथम श्रेणी में उन्होंने 6574, लिस्ट ए में 2035 जबकि 70 टी20 मैचों में 661 रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी ने साल 2005 में मध्य प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद वह दिल्ली से खेले और अब केरल की तरफ से खेल रहे हैं.
घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टीम इंडिया में कभी मौका नहीं मिला. खास बात ये है कि जलज ने 2022-23 की रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 50 विकेट निकाले थे, इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी की तरफ देखा तक नहीं.
मदनलाल ने फर्स्ट क्लास में 232 मैच और 25.50 की औसत से 625 विकेट लिए हैं. उन्होंने 27 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/31 का रहा है. इस खिलाड़ी ने 42.87 की औसत से 10,204 रन भी बनाए थे. वहीं लिस्ट में उन्होंने 119 विकेट निकाले थे और 1,171 रन भी बनाए थे. वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीनू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 233 मैच में 782 विकेट झटके हैं और 11,591 रन बनाए थे.