भारत को मिला नया सितारा, पूजा सिंह ने 1.93 मीटर की जादुई छलांग से जीता गोल्ड, 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड किया ध्वस्त
20 साल की हाई जंपर पूजा सिंह ने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया.
भारतीय एथलेटिक्स को एक नया सितारा मिल गया है. 20 साल की हाई जंपर पूजा सिंह ने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जादुई प्रदर्शन करके पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. हांगकांग में हो रही इस प्रतियोगिता में पूजा ने 1.93 मीटर की शानदार छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
इसी के साथ उन्होंने 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. यह रिकॉर्ड पहले सहाना कुमारी के नाम था, जिन्होंने 2011 में 1.92 मीटर की छलांग लगाई थी. पूजा अब भारत की नई नेशनल रिकॉर्ड होल्डर बन चुकी हैं.
हांगकांग में रचा नया इतिहास
पूजा सिंह ने शुरुआती ऊंचाइयों को आसानी से पार कर लिया. इसके बाद उन्होंने 1.93 मीटर की छलांग लगाकर सभी को चौंका दिया. यह सिर्फ गोल्ड मेडल जीतने वाली छलांग नहीं थी. इस छलांग ने भारतीय महिला हाई जंप के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया. सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रदर्शन के साथ पूजा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय 1.92 मीटर के क्वालिफिकेशन मार्क को भी पार कर लिया.
अब तक पूजी की उपलब्धियांः
- एशियाई U20 चैंपियनशिप 2026 – स्वर्ण पदक (1.93m, राष्ट्रीय रिकॉर्ड)
- राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालिफिकेशन मार्क (1.92m) को पार किया
- एशियाई U20 चैंपियनशिप 2023 – रजत पदक
- एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता
- एशियाई इंडोर चैंपियनशिप पदक विजेता
- एशियाई U18 चैंपियनशिप पदक विजेता
- दक्षिण एशियाई U20 चैंपियनशिप पदक विजेता
- सीनियर महिला हाई जंप राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक (1.93m)
- U20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक
- 2026 में एशिया की सर्वश्रेष्ठ U20 महिला हाई जंपर
- इस सीज़न में दुनिया की शीर्ष दो U20 महिला हाई जंपरों में शामिल
टूट गया 14 साल पुराना रिकॉर्ड
सहाना कुमारी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड पिछले 14 साल से कायम था. पूजा सिंह ने अपनी दमदार तकनीक और बेहतरीन लय से इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इस जोरदार और जादुई हाई जंप से एशियन U20 चैंपियनशिप में भारत को महिला हाई जंप में पहली बार गोल्ड मेडल भी मिला.
और पढ़ें
- 'ये तो जेनेटिक जिन्न है...', वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख पागल हुआ पाकिस्तानी दिग्गज, कहा- 'ये क्रिकेट का नहीं, बेसबॉल का खिलाड़ी लगता है'
- नाकामी की ली जिम्मेदारी... ऋषभ पंत ने अचानक छोड़ी LSG की कप्तानी, शर्मनाक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी से खुद की गुजारिश
- पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से हुई वैभव की तुलना तो फूट पड़ा फैंस गुस्सा, सोशल मीडिया पर काटा हल्ला