IND vs AFG: 60 विकेट, रणजी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट... 8 करोड़ के इस प्लेयर को भारतीय टीम में नहीं मिली जगह

भारत की अफगानिस्तान टेस्ट टीम से तेज गेंदबाज आकिब नबी को बाहर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा.

X
Ashutosh Rai

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को लेकर हो रही है. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले नबी को टीम में जगह नहीं मिलने से फैंस काफी नाराज हैं. सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमी चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

आकिब नबी ने इस सीजन रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर्फ 10 मुकाबलों में 60 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया. उनकी गेंदबाजी की सबसे खास बात निरंतरता रही. सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ उन्होंने मैच में नौ विकेट झटके थे. वहीं मध्य प्रदेश के खिलाफ भी उनकी घातक गेंदबाजी ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया.