IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Paris olympics 2024: मेडल टैली में नंबर 1 पर इस देश का जलवा, जानें भारत की रैंक?

Paris olympics 2024: ओलंपिक मेडल टैली में चीन का जलवा दिख रहा है. इस देश के एथलीट्स गोल्ड पर सबसे ज्यादा निशाना लगाने में सफल रहे हैं. अब तक चीन ने 13 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज जीतकर नंबर एक पर कब्जा कर रखा है. भारत मेडल टैली में 47वें नंबर पर है.

tWITTER
India Daily Live

Paris olympics 2024: इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक खेल 2024 चल रहे हैं. जिसमें 200 से ज्यादा देशों के दस हजार से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया है. भारत ने पिछले 7 दिन में तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. मेडल टैली में भारत इस वक्त 47वें नंबर पर है. देश के लिए इस बार मनु भाकर ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और  मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता है. इसके अलावा स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ब्रॉन्ज दिलाया.



पेरिस ओलंपिक ताजा मेडल टैली इस प्रकार है

  1. चाइना- कुल 31 मेडल, जिनमें 13 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं.
  2. फ्रांस- कुल 37 मेडल, जिनमें 11 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल.
  3. ऑस्ट्रेलिया- कुल 22 मेडल, जिनमें 11 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं.
  4. अमेरिका- कुल 43 मेडल, जिसमें 9 गोल्ड, 18 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज शामिल.
  5. ग्रेट ब्रिटेन- कुल 27 मेडल, जिनमें 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल हैं.


भारत के 117 एथलीट हिस्सा ले रहे

पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. यह सभी एथलीट 16 खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. अब तक 8 दिन में भारत ने 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. पिछले  बार भारत ने रिकॉर्ड 7 मेडल जीते थे. इस बार यह आंकड़ा 10 पार होने की उम्मीद है.