ब्लूई थीम, रंगीन गुब्बारे और प्यारा केक; राहा के चौथे जन्मदिन की तस्वीरें वायरल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर 6 नवंबर को चार साल की हो गईं. इस मौके पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं.

aliaabhatt Instagram Account
Km Jaya

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर 6 नवंबर को चार साल की हो गईं. इस खास मौके पर कपूर परिवार में जन्मदिन का जश्न मनाया गया. आलिया ने अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में राहा अपने मम्मी-पापा के साथ केक काटती नजर आ रही हैं. परिवार की खूबसूरत बॉन्डिंग देखकर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर राहा के जन्मदिन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें रणबीर कपूर अपनी लाडली को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं, जबकि आलिया उनके साथ मिलकर केक काट रही हैं. तीनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है. इन तस्वीरों में माता-पिता और बेटी के बीच का प्यार देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस कपूर परिवार की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं.

ब्लूई कार्टून थीम पर हुआ राहा का बर्थडे सेलिब्रेशन

राहा कपूर के चौथे जन्मदिन की पार्टी की थीम खास रखी गई थी. इस बार सेलिब्रेशन को लोकप्रिय कार्टून शो 'ब्लूई' की थीम पर सजाया गया था. जन्मदिन के केक पर ब्लूई और बिंगो के किरदार बनाए गए थे. इसके साथ ही पार्टी में रंग-बिरंगी सजावट और गुब्बारे लगाए गए थे, जिन्होंने पूरे माहौल को बच्चों की पसंद के मुताबिक बना दिया.


पार्टी की सजावट में कार्टून स्टाइल की एक बस भी नजर आई. इसके अलावा वहां 'राहा का 4वां जन्मदिन' लिखा हुआ एक खूबसूरत बैनर लगाया गया था. आलिया ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'वो 4 की हो गई है'. अभिनेत्री के इस छोटे से कैप्शन पर भी फैंस खूब प्यार जता रहे हैं.

ग्रे चेक ड्रेस में बेहद प्यारी लगीं राहा

जन्मदिन के मौके पर राहा कपूर का लुक भी काफी खास रहा. तस्वीरों में वह ग्रे रंग की चेक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिस पर फ्लोरल प्रिंट बना हुआ है. उनके बालों में छोटी-छोटी चोटियां बनाई गई हैं और उनमें रंग-बिरंगे हेयर क्लिप्स लगाए गए हैं. इस लुक में राहा बेहद प्यारी लग रही हैं.

फैंस को पसंद आई राहा की तस्वीरें

आलिया और रणबीर की बेटी राहा की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. फैंस उनके जन्मदिन की तस्वीरों पर प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं. राहा के बड़े होने और उनके बदले हुए लुक को देखकर भी कई फैंस हैरानी जता रहे हैं. हालांकि, कपूर परिवार की ओर से जन्मदिन का यह खास जश्न निजी और पारिवारिक अंदाज में मनाया गया.