IMD Weather

Paris Olympics 2024: मेडल टैली में भारत की रैंक देख फैंस निराश, अब तक आए महज 3 मेडल, कौन है नंबर 1

Paris olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत ने अपने 117 एथलीट भेजे हैं. इस बार मेडलों की संख्या 10 पार होने की उम्मीद है. हालांकि मेडल टैली में भारत 60वें नंबर पर है. देश के 117 एथलीट 16 खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. हम आपके लिए अब तक के टॉप 5 देशों की लिस्ट लाए हैं, जिनका इस बार जलवा दिख रहा है.

Twitter
India Daily Live

Paris olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक गेम्स 2024 चल रहे हैं, जिसमें अब तक भारत के खाते में 3 मेडल आए हैं. तीनों ही मेडल शूटिंग में आए हैं. भारत ने पिछले टोक्यो ओलंपिक में रिकॉर्ड 7 मेडल जीते थे, इस बार मेडल की संख्या 10 पार जाने का मिशन है, इसलिए भारत के 117 एथलीट पेरिस में दम दिखा रहे हैं.  इन खेलों में इस बार टॉप देशों पर नजर डालें तो अमेरिका, चीन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन का जलवा दिख रहा है. वहीं भारत 3 मेडल के साथ 60वें नंबर पर है. इस रैंक पर भारत को देखकर फैंस थोड़ा निराश हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अभी भारत के खाते में और भी मेडल जुड़ेंगे.



पेरिस ओलंपिक 2024 की ताजा अपडेट मेडल टैली

1. अमेरिका- अमेरिका ने इस बार दमदार प्रदर्शन किया है. अब तक कुल 79 मेडल जीते हैं. जिनमें सबसे ज्यादा 21 गोल्ड, 30 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

2. चाइना- यह देश अमेरिका को टक्कर दे रहा है. चीन ने अब तक कुल 53 मेडल जीते हैं, जिनमें 21 गोल्ड, 18 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

3. फ्रांस- इस देश ने अब तक 48 मेडल पर कब्जा किया है. फ्रांस के खाते में 13 गोल्ड, 16 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.

4. ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया भी इस बार पूरा दम दिखा रहा है. उसके पास अब तक 33 मेडल आए हैं, जिनमें 13 गोल्ड, 12 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

5. ग्रेट ब्रिटेन- इस देश ने अब तक 42 मेडल पर कब्जा किया है, जिसमें 12 गोल्ड, 13 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.