Yui Susaki: पेरिस ओलंपिक 2024 खत्म हो गया है. भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को जॉइंट सिल्वर सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? ये सवाल बना हुआ है, जिस पर से अब 16 अगस्त को पर्दा उठेगा, क्योंकि उस दिन खेल कोर्ट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिटरेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) अपना फैसला सुनाएगा. इस बीच विनेश के हाथों प्री-क्वार्टर फाइनल में हारने वाली जापानी रेसलर युई सुसाकी चर्चा में हैं. उनका एक बयान सामने आया है, जिसमें वो काफी इमोशनल दिख रही हैं.
फैंस से मांफी मांगी
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर तरफ से शेयर किए गए एक नोट में सुसाकी ने लिखा- मुझे पेरिस 2024 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का सम्मान मिला. इसके लिए सभी फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं अपने परिवार, साथियों और फैंस से मिलना चाहती थी, जिन्होंने पिछले तीन साल से गोल्ड मेडल जीतने के लिए मेरे साथ संघर्ष किया है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी. मुझे इस बात का खेद और निराशा है कि मैंने विश्वासघात किया.' सुसाकी ने फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के बाद उनसे माफी मांगी है.
फैंस के प्यार को सलाम किया
सुसाकी ने अपने नोट में आगे लिखा 'इस निराशा के बावजूद मुझे लोगों का समर्थन मिल रहा है, वे अभी भी मुझ पर विश्वास करते हैं. मैंने हर मैसेज को एक-एक कर पढ़ा है. इन संदेशों ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. बहुत-बहुत धन्यवाद. जब तक ऐसे लोग हैं जो अभी भी मेरा समर्थन करते हैं और मुझ पर विश्वास करते हैं, मैं ओलंपिक चैंपियन बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फिर से कड़ी मेहनत करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं.'
Operation comeback begins for Yui SUSAKI 🇯🇵.#roadtoparis2024 | #wrestleparis | #wrestlingparis | #PathtoParis | #wrestling | #paris2024 pic.twitter.com/mHEgUsfQON
— United World Wrestling (@wrestling) August 12, 2024Also Read
4 साल बाद गोल्ड, फिर 8 साल बाद भी गोल्ड जीतूंगी
सुसाकी ने कहा 'मुझे खुशी है कि मेरे पास यह कांस्य पदक है. मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं इस कांस्य पदक से सच्चा प्यार कर पाऊंगी. मैं निश्चित रूप से चार साल बाद लॉस एंजिल्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक और आठ साल बाद ब्रिस्बेन में ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल करूंगी. यह हताशा केवल ओलंपिक में ही दूर हो सकती है, इसलिए मैं निश्चित रूप से चार साल बाद ओलंपिक में इस हताशा से पार पाऊंगी.'
कौन हैं युई सुसाकी, जिन्हें विनेश ने हराया था
दरअसल, ये वही युई सुसाकी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक भी गेम नहीं हारा था. लेकिन जब जापान की यह रेसलर पेरिस ओलंपिक में विनेश ने सामने आयी तो विनेश ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया. आखिरी 10 सेकंड में विनेश ने कमाल किया था. 82 मैचों में यह सुसाकी की पहली हार थी. वो दुनिया की नंबर 1 रेसलर थीं, इसलिए विनेश की यह जीत खास रही थी.
विनेश क्यों हुई थीं अयोग्य घोषित, मेडल पर क्यों है बवाल?
भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल का मामला कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में है. जिस पर 16 अगस्त को फैसला आना है. विनेश पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा फी-स्टाइल कुश्ती फाइनल से पहले अयोग्य घोषित हुई थीं, क्योंकि उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा था. वो गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार थीं, अगर उन्हें गोल्ड नहीं भी मिलता तो सिल्वर मेडल दे दिया जाता, लेकिन डिस्क्वालीफाई होने के चलते वो फाइनल नहीं खेल सकीं. इसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी. विनेश ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापानी रेसलर युई सुसाकी को शिकस्त दी थी, जो ओलंपिक के इतिहास में बड़ी बात थी.