'ट्रांसजेंडर' बता लोगों ने किया ट्रोल, अब सबसे बदला लेंगी इमान खलीफ, नपेंगे एलन मस्क!
India Daily Live
14 Aug 2024
गुस्से का शिकार हुईं इमान
इमान को लोगों ने ये कहा कि पुरुष अब महिला बनकर महिलाओं का हक छीन रहे हैं.
क्या है इमान का जेंडर
लोगों के मन में यही सवाल मंडराता रहा. लोगों ने उनका खेल नहीं देखा, उन्हें पुरुष ही मानते रहे, जो स्त्री बन गया.
पेरिस ओलंपिक का सबसे विवादित मुद्दा
पेरिस ओलंपिक में सबसे विवादित मुद्दा यही रहा. इमान खलीफ को दुनिया ने जमकर कोसा.
30 सेकेंड में पहलवान को छोड़ा पीछे
उन्होंने महज एक मुक्के में इटैलियन मुक्केबाज को चित कर दिया था.
चेहरे से बहा था खून
एक ही मुक्के में इटैलियन बॉक्सर की नाक से खून आ गया था. उन्होंने पहले ही राउंड में हार मान ली थी.
अब नई जंग की शुरुआत?
इमान खलीफ अब नए जंग की शुरुआत करने वाली हैं, वे ऑनलाइन हैरेसमेंट के खिलाफ मुकदमा करेंगी.
एलन मस्क-जेके रोलिंग पर केस
इमान खलीफ ने जेके रोलिंग और एलन मस्क पर ऑनलाइन हैरेसमेंट के लिए उन्होंने केस किया है.
जेके रोलिंग ने क्या कहा था?
जेके रोलिंग ने इटैलियन बॉक्सर के सपोर्ट में कहा था कि एक महिला को आप पुरुष से पिटरा देखकर एंटरटेन हो रहे हैं. यह शर्मनाक है.
एलन मस्क क्यों फंसे
एलन मस्क ने एक पोस्ट को शेयर किया था पुरुष महिलाओं के खेल में शामिल नहीं हो सकते. उन्होंने लिखा था, बिलकुल सही. इमान को पुरुष बता दिया था.