Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War

ओलंपिक 2028 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को नहीं मिलेगा खेलने का मौका! भारत सहित यह टीमें लेंगी हिस्सा

Olympic 2028: ओलंपिक 2028 में क्वालीफाई करने वाली टीमों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. बता दें कि नए नियम के मुताबिक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम इसके क्वालीफाई नहीं कर सकेंगी. ऐसे में उन्होंने नाराजगी जताई है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Olympic 2028: 128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हो रही है और 2028 लॉस एंजिल्स (LA) ओलंपिक में भारत और ऑस्ट्रेलिया सहित कुछ चुनिंदा टीमें हिस्सा लेंगी. यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में होगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि, इस खबर के बीच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर है क्योंकि इन दोनों देशों को इस आयोजन में जगह मिलने की संभावना कम है. 

लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी. मेजबान देश होने के नाते संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) खेलता हुआ दिखाई देगा. बाकी पांच स्थानों के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया तय की गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में सिंगापुर में हुई अपनी वार्षिक बैठक में फैसला लिया कि क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन सिस्टम लागू किया जाएगा.

क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन सिस्टम

ICC के इस क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन सिस्टम के तहत एशिया, यूरोप, ओशिनिया और अफ्रीका से शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें क्वालिफाई करेंगी. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने इस सिस्टम का समर्थन किया है क्योंकि यह हर क्षेत्र से टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करता है. इस सिस्टम के आधार पर भारत (एशिया), दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका), ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया) और इंग्लैंड (यूरोप) की टीमें क्वालिफाई करेंगी. इंग्लैंड की टीम ओलंपिक में ग्रेट ब्रिटेन (GB) के रूप में खेलेगी, जिसमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के खिलाड़ी शामिल होंगे.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को झटका

ICC के इस क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन सिस्टम से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. दोनों देशों की टीमें इस सिस्टम के तहत क्वालिफाई करने में असफल रह सकती हैं. इस फैसले से दोनों देशों में नाराजगी देखी जा रही है. हालांकि, यह निर्णय अभी आधिकारिक रूप से पुष्ट नहीं हुआ है लेकिन इसमें बदलाव की संभावना कम ही है

USA की स्थिति पर सवाल

मेजबान देश USA को स्वतः क्वालिफिकेशन मिला है, लेकिन वहां क्रिकेट प्रशासन से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण उनकी भागीदारी पर सवाल उठ रहे हैं. अगर इन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ, तो कैरेबियाई देशों में से कोई एक टीम अंतिम स्थान के लिए चुनी जा सकती है.