फहीम अशरफ ने नीदरलैंड के जबड़े से छीना मैच, चौके-छक्के की बरसात कर पाकिस्तान की बचाई लाज
आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 का श्रीगणेश हो चुका है. जिसमें पाकिस्तान नीदरलैंड के जबड़े से मैच को छीना. फहीम अशरफ ने पाकिस्तान की लाज बचाते हुए पाक 3 विकेट से जीत दिलाई.
नई दिल्ली: आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 का श्रीगणेश हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका की सरजमीं पर पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया जिसमें पाकिस्तान टीम ने अंत में मैच का पासा पलटते हुए मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया. हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान को नौसिखिए नीदरलैंड से भी हार का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन पाक खिलाड़ी फहीम अशरफ ने पाक की लाज बचाते हुए टूर्नामेंट में टीम के अभियान की शुरुआत जीत के साथ कराई.
फहीम अशरफ ने बचाई पाकिस्तान की जान
आज टी20 विश्व कप का पहला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया जिसमें पाकिस्तान ने नीदरलैंड को मात देते हुए मैच को तीन विकेट से अपने नाम किया है. हालांकि यह जीत बॉलिंग ऑलराउंडर फहीम अशरफ के कारण ही संभव हो पाई. एक समय में मैच पाकिस्तान की गिरफ्त से बाहर होता दिख रहा था पाकिस्तान को जीत के लिए 15 गेंदो मे 31 रनों की आवश्यकता थी. पाक ने अपने अहम विकेट पहले ही गंवा दिए थे. लेकिन अंत में फहीम ने टीम की लाज रखते हुए अंत में चौके छक्के की बौछार कर दी. उन्होंने इस मैच में 3 छक्का और 2 चौका जड़कर मैच को पाकिस्तान की झोली में डाला.
263.64 की स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां एक ओर पाकिस्तान अपने विकेट ताश के पत्तों की तरह गंवा रही थी वहीं फहीम अशरफ ने संकटमोचन बनकर 263.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी छोटी लेकिन प्रभावित पारी के दौरान 11 गेंदों में 29 रनों की आक्रामक बल्लेबाजी की.
नीदलैंड ने दिया 148 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने नीदलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने पाकिस्तान के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में उतरी पाक टीम ने शुरु में तो किफायती लग रही थी लेकिन बीच में आते-आते टीम लड़खड़ाई जरूर लेकिन अंत में पाक ने बाजी मारी.
और पढ़ें
- T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: आज मुंबई में T20 WC 2026 का भव्य आगाज, नोरा फतेही, बादशाह समेत ये सितारें देंगे हाई वोल्टेज परफॉर्मेंस
- T20 WC 2026: आज से शुरू T20 WC 2026 का महासंग्राम! तीन मुकाबलों का धमाल, इंडिया-अमेरिका के बीच सुपर क्लैश
- U-19 वर्ल्ड कप में छठी बार सिरमौर बना भारत, पीएम मोदी से लेकर कोहली तक, देश ने यूं मनाया जीत का जश्न