menu-icon
India Daily

NZ vs PAK: बीच मैच में गेंद हो गई चोरी, खिलाड़ी रह गए हैरान, देखें वीडियो

इस मैच में भी जमकर रन बरसे और गेंद कई बार दर्शकों के बीच पहुंची. लेकिन जब एक गेंद दर्शकों तक पहुंची तो गेंद ही गायब हो गई. मैच देखने पहुंचे एक दर्शक को जैसे ही मौका मिला, वो बॉल चुराकर भाग गया.

Gyanendra Sharma
NZ vs PAK: बीच मैच में गेंद हो गई चोरी, खिलाड़ी रह गए हैरान, देखें वीडियो

NZ vs PAK: पाकिस्तान के टीम पाकिस्तान के दौरे पर है. दूसरे टी-20 में हैरान कर देने वाला वाक्या देखने को मिला. न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में रविवार 14 जनवरी को दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. इस मैच में भी जमकर रन बरसे और गेंद कई बार दर्शकों के बीच पहुंची. लेकिन जब एक गेंद दर्शकों तक पहुंची तो गेंद ही गायब हो गई.  मैच देखने पहुंचे एक दर्शक को जैसे ही मौका मिला, वो बॉल चुराकर भाग गया.

न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में रविवार 14 जनवरी को दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. ऑकलैंड की तरह इस मैच में भी जमकर रन बरसे और गेंद कई बार दर्शकों के बीच पहुंची. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग की और 20 ओवरों में 194 रन बनाए. कीवी टीम की ओर से फिन ऐलन (74) ने धुआंधार पारी खेली और टीम को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी.जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. जल्दी से 2 विकेट गिर गए इसतके बाद बाबर आजम और फखर जमां ने मोर्चा संभाला. बाबर जहां चौके बरसा रहे थे तो वहीं फखर लंबे-लंबे सिक्सर उड़ा रहे थे. 

फखर ने ऐसा ही एक छक्का मारा. फखर के इस शॉट के बाद गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर जाकर सड़क पर गिरी. वहां मौजूद कुछ फैंस गेंद को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े. एक दर्शक ने बॉल उठा और बॉल को चुराकर गली में भाग गया और नहीं लौटा. बाकी दर्शक देखते रह गए. वहीं मैदान पर मौजूद अंपायर, खिलाड़ी और कॉमेंटेटर ये देखते रह गए. 

 

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का टारगेट दिया. जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवरों में 173 पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम 66 रन और फखर जमां 50 ने बेहतरीन अर्धशतक जमाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.