menu-icon
India Daily

खारिज हो गई विनेश फोगाट की याचिका! नहीं बढ़ेगी भारत के ओलंपिक मेडल्स की संख्या

Vinesh Phogat Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट के लिए बुरी खबर आई है. खेल विवाद निपटारा न्यायाधिकरण (CAS) ने उनकी याचिका खारिज कर दी है. इसका मतलब है कि उन्हें पेरिस ओलंपिक में मिली अयोग्यता बरकरार रहेगी और उन्हें संयुक्त रजत पदक भी नहीं मिलेगा.

India Daily Live
खारिज हो गई विनेश फोगाट की याचिका! नहीं बढ़ेगी भारत के ओलंपिक मेडल्स की संख्या
Courtesy: Twitter

Vinesh Phogat Paris Olympics: पेरिस से एक बड़ी खबर आ रही है कि विनेश फोगाट की याचिका को स्पोर्ट्स आर्बिट्रेशन कोर्ट (CAS) ने खारिज कर दिया है. इस तरह, पहलवान को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित करने का फैसला बरकरार रहेगा. इसका मतलब यह भी है कि फोगाट को संयुक्त रजत पदक नहीं दिया जाएगा.

फिर खारिज हुई विनेश फोगाट की अपील

रेवस्पोर्ट्स ग्लोबल ने दावा किया है कि विनेश फोगाट की याचिका खारिज कर दी गई है. यह आदेश का मुख्य हिस्सा है.". लेकिन CAS द्वारा कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी नहीं की गई है, जिसने मामले में अंतिम फैसला तीन बार टाल दिया था.

फिलहाल खबरों के अनुसार विनेश फोगाट पर पूरा फैसला 16 अगस्त को ही आएगा जिसमें इस बात की भी जानकारी होगी कि किन बातों के चलते कोर्ट ऑफ ऑर्बिटेशन ने विनेश फोगाट की याचिका को खारिज कर दिया है.

16 अगस्त को आएगा पूरा फैसला

CAS ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह 16 अगस्त को IST रात 9:30 बजे तक मामले में अंतिम फैसला सुनाएगा. फोगाट को मुकाबले से कुछ घंटे पहले वजन अधिक होने के कारण 50 किलो महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

स्पोर्ट्स एनालिस्ट राजेश कालरा ने भी इस मामले पर ट्वीट किया, "विनेश फोगाट के लिए झटका और भारत के लिए कोई सिल्वर नहीं. विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि 7 अगस्त, 2024 को विनेश फोगाट द्वारा दायर आवेदन को CAS ने खारिज कर दिया है. हालांकि यह फैसला उनकी शान को कम नहीं करता कि वह एक शेरनी हैं, एक चैंपियन हैं, जिन्हें केवल परिस्थितियों ने हराया है."