नई दिल्ली: मेंस T20 World Cup 2026 के बाद अब आईसीसी महिला T20 World Cup 2026 की तैयारियों में जुट गया है. लेकिन टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. ये प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होने वाला है. जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. इस टीम में 2024 विश्व कप जीतने वाली ही 10 खिलाड़ियों को मौका जगह दी गई है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार की सुबह आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. बोर्ड ने टीम की जिम्मेदारी अमेलिया केर को सौंपी है. बता दें केर ने 2024 के टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. अब बोर्ड को अमेलिया केर से उसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद है.
इस टीम में उनके अलावा सूजी बेट्स, ली ताहुहू और सोफी डिवाइन टीम का हिस्सा हैं. यह टूर्नामेंट इन खिलाड़ियों के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय अभियान होगा. इन खिलाड़ियों ने पहले बताया है कि इस टूर्नामेंट के बाद वह संन्यास ले लेंगी.
Melie Kerr will pilot New Zealand's title defence at the #T20WorldCup 🏆
More 👉 https://t.co/QCpAjv86Is pic.twitter.com/MWU4aD6JRi— ICC (@ICC) April 29, 2026Also Read
- Happy Birthday Ashish Nehra: 12 सर्जरी के बाद भी नहीं रुके आशीष नेहरा, जानें भारतीय गेंदबाज से IPL कोच तक का सफर
- MI vs SRH: क्या जीत की पटरी पर लौटेगी MI या हैदराबाद जारी रखेगी जीत का सिलसिला? जानें वेदर और पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड
- PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब का विजय रथ, 223 रनों का विशाल लक्ष्य चेज कर थमाई सीजन की पहली हार
टीम की घोषणा के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने मंच संभालते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट को बधाई दी. उन्होंने खास तौर पर इजी गेज और नेन्सी पटेल बधाई दी, क्योंकि ये टूर्नामेंट इन खिलाड़ियों का पहला विश्व कप है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2024 महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम ने अपना पहला टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी.
अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मैयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प, ली ताहुहू