T20 World Cup 2026

जिसे देहाती छोरा मान रहे थे 'पत्रकार', उसी ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, नीरज चोपड़ा का ये अंदाज नहीं देखा होगा

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव से आते हैं. उनका जन्म 24 दिसंबर 1997 को हुआ था. कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने खास मुकाम हासिल किया है. आज वो जैवलिन में देश की शान हैं. देसी छोरे की पहचान रखने वाले नीरज को फर्राटेदार अंग्रेजी आती है. पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद उन्होंने ब्रिटिश पत्रकार को अंग्रेजी में जवाब दिया.  

Twitter
India Daily Live

Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज इस बार सोना जीतने से चूक गए. उनका थ्रो 89.45 मीटर रहा, यह नीजर के करियर का दूसरा बेस्ट थ्रो है, इसके लिए उन्हें सिल्वर मिला, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया. मेडल जीतने के बाद दोनों ही जैवल‍िन थ्रोअर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों की प्रत‍िद्वंद‍िता और जैवल‍िन के फ्यूचर पर सवाल पूछा गया. इस दौरान दोनों का जवाब सुनने लायक था. नीजर से पत्रकार ने अंग्रेजी में जवाब देने को कहा, उसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था.

सबसे पहले अरशद ने जवाब दिया. उन्होंने कहा 'जब इंड‍िया और पाकिस्तान का मैच होता है तो पूरी आवाम काम छोड़कर टीवी पर बैठ जाती है. इसी तरह मेरा और नीरज चोपड़ा भाई का कंपटीशन होता है तो भी हर बंदा काम छोड़कर टीवी पर बैठता है. हमें इस बात की बेहद खुशी है. भारत और पाकिस्तान का मैच जब-जब होता है तो खुशी होती है. अब हम दोनों इस समय साउथ एश‍िया से पूरे वर्ल्ड में जैवल‍िन थ्रो में अच्छा कर रहे हैं, इससे दोनों देश के यूथ मोटिवेट हों और देश का नाम रोशन करें.

नीरज ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी

पत्रकार ने नीरज से कहा कहा आप इंग्लिश में बोलिए, इस पर नीरज ने हंसते हुए 'कहा हार्ड जोक'...इसके बाद नीरज ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोली और सभी को चौंका दिया. नीरज ने कहा मैं भारत-पाकिस्तान में जैवलिन उतना फेमस नहीं था, जितना अब है. यह हमारे के लिए खुशी की बात है.



भारत-पाकिस्तान पर क्या बोले नीरज?

नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम के साथ राइवलरी पर अंग्रेजी में बोलते हुए अपनी राय दी. नीरज ने कहा मैं और नदीम एक दूसरे के खि‍लाफ 2016 से मुकाबले खेल रहे हैं. मैं तब से लगातार जीत रहा था, भगवान मेरे साथ थे. लेकिन आज अरशद ने कमाल कर दिखाया. उन्होंने अपने मुल्क का नाम रोशन किया. मैं उसकी तारीफ करना चाहूंगा क्योंकि उसने बहुत मेहनत की है. भारत-पाकिस्तान में जैवलिन फेमस होना दोनों देशों के लिए अच्छा है, क्योंकि फ्यूचर में और भी एथलीट आएंगे और थ्रो करेंगे.'

हिंदी में पूछ लो भाई?

नीरज चोपड़ा का साल 2019 में भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो इंडियन स्पोर्ट् हॉनर अवार्ड समारोह शामिल हुए थे, उस वक्त नीरज ने एंकर जतिन सप्रू की बोलती बंद कर दी थी. जब सप्रू अंग्रेजी में सवाल कर रहे थे तो नीरज ने कहा था भाई हिंदी में पूछ लो.