menu-icon
India Daily

IPL 2026 में धोनी फिर बिखेरेंगे माही मैजिक? धोनी के खेलने को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

IPL 2026 का आगाज बहुत जल्द ही होने वाला है. जिसके लिए फैंस अभी से ही उत्साहित हैं. सुप्रसिद्ध लीग शुरु होने से पहले सीएसके दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक अपडेट सामने आ रही है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026 में धोनी फिर बिखेरेंगे माही मैजिक? धोनी के खेलने को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
Courtesy: @CricCrazyJohns X account

मौजूदा समय में क्रिकेट का महाकुंभ टी20 विश्व कप 2026 चल रहा है जोकि धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है. भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सुपर 8 में पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा.

इसके बाद भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच थमने का नाम नहीं लेगा क्योंकि विश्व कप के तुरंत बाद सुप्रसिद्ध टी20  लीग आईपीएल का आरंभ हो जाएगा. जिसके लिए अभी से ही खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं. लेकिन इन सब के बीच सीएसके फैंस के लिए एक बेहद सुखद खबर आ रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी आईपीएल सीजन 2026 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह एक बार फिर से खेलते दिखाई दे सकते हैं. 

IPL 2026 में खेलते दिख सकते हैं माही!

आगामी सीजन में धोनी की भागीदारी की खबरों ने टाटा आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट प्रशंसकों को काफी उत्साहित कर दिया है. 26 मार्च से 31 मई 2026 तक होने वाले इस लीग के लिए फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं. 0

खबरों के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट की ओर से एक बयान आया है, जहां अधिकारियों ने संकेत दिया है कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में खेल सकते हैं. इस खबर ने सीएसके के फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है. 

पिछले कई सालों से लग रहे संन्यास के कयास

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 44 वर्षीय धोनी के संन्यास की अटकलें पिछले कई सालों से लगाए जा रहे हैं. हालांकि धोनी ने कभी अपने संन्यास पर खुलकर बात नहीं की. कयास लगाए जा रहे थे कि साल 2023 में ट्रॉफी जीतकर धोनी आईपीएल से अपने संन्यास का ऐलान  कर देंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

हालांकि कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि ये आईपीएल धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. उम्मीतन इस संस्करण के बाद फैंस के चहेते माही इससे अपने संन्यास का ऐलान कर दें. 

CSK  को बनाया पांच बार चैंपियन 

धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे महानतम कप्तानों में से एक माना जाता है. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं. सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. 

कुछ ऐसा रहा धोनी का आईपीएल करियर

अब अगर महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर अब कुल 278 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने सीएसके के अलावा दो साल राइजिंग पूणे सुपर जायंट्स के लिए भी खेला है. इस दौरान उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 बनाए हैं. वहीं धोनी 235 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें 136 में उन्होंने जीत हासिल की और उनकी जीत का प्रतिशत 57.87% है. 

Topics