menu-icon
India Daily

T20 World Cup: 2024 की टिस मिटाने उतरेगी अफ्रकी टीम! क्या IND vs SA सुपर 8 क्लैश में बारिश डालेगी खलल?

आज अहमदाबाद में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का खेला जाना है.जिसमें दोनो टीमों ने अपनी तैयारी पुख्ता कर ली हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
T20 World Cup: 2024 की टिस मिटाने उतरेगी अफ्रकी टीम! क्या IND vs SA सुपर 8 क्लैश में बारिश डालेगी खलल?
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आज अहमदाबाद में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का खेला जाना है.जिसमें दोनो टीमों ने अपनी तैयारी पुख्ता कर ली हैं. इस मैच में साउथ अफ्रीका भारत को हराकर मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी. क्योंकि बता दें पिछले विश्व 2024 में भारत ने रोहित की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका को फाइनल में हारकर टू्ॉफी अपने नाम की थी.

अब अफ्रीका अपनी उस टिस का बदला लेने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उतरेगी. लेकिन उससे पहले मैच से जुड़ी एक अहम  खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स का कहना है कि आज के मैच में बारिश खलल डाल सकती है, जिस कारण मैच प्रभावित हो सकता है, 

IND vs SA मैच में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज सुपर 8 का बेहद रोमांचक मुकाबला होने वाला है. ये मुकाबला आज शाम सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन उससे पहले मौसम विभाग के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि आज अहमदाबाद में मौसम गर्म और साफ रहने की उम्मीद है, तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और दिन भर हल्की धूप खिली रहेगी. 

बारिश या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं है, इसलिए प्रशंसक बिना किसी रुकावट के 40 ओवर का मैच देख सकते हैं. वहीं मैच के वक्त वहां का तापमान 27 डिग्री तक रहेगा.

2024 की टिस मिटाने मैदान पर उतरेगी अफ्रीकी टीम 

पिछले विश्व में भारत साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट विजेता बनी थी. भारत के गेंदबाजों ने आखिरी मौके पर पासा पलटते हुए अफ्रीका के हाथ में आई विश्व कप की ट्रॉफी का खिताब अपने किया था. अफ्रीकी टीम भारत से उस हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी. साउथ अफ्रीका अभी तक उस हार की टिस भुला नहीं पाई है. 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, लुंगी एनगिडी, क्वेना मफाका, केशव महाराज, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स