menu-icon
India Daily

IPL 2026 से पहले CSK फैंस के लिए बुरी खबर, लीग के शुरुआती दो हफ्ते बाहर हो सकते हैं MS Dhoni!

CSK के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह मिस कर सकते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026 से पहले CSK फैंस के लिए बुरी खबर, लीग के शुरुआती दो हफ्ते बाहर हो सकते हैं MS Dhoni!
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए एक बड़ी और बुरी खबर आ रही है. टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में खिंचाव (Calf Strain) के कारण रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते वे आगामी आईपीएल  2026 के पहले दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे. इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी. इस खबर के बाद से फैंस में निराशा होगी क्योंकि फैंस धोनी की केवल एक झलक देखने के लिए पूरे साल का इंतजार करते हैं. 

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से कर रही है. दोनों टीमें 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा.

CSK ने पोस्ट कर दी जानकारी

सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दुखद खबर की जानकारी दी. सीएसके ने बताया कि 'एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. नतीजतन, उनके टाटा IPL 2026 के पहले दो सप्ताह के मैच न खेल पाने की संभावना है. साथ ही उन्होंने थाला के ठीक होने की कामना भी की है. 

ये मैच मिस कर सकते हैं धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स की पोस्ट में कहा गया है कि धोनी आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह के मैच नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में उनका  30 मार्च को होने वाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना मुश्किल है. इसमें उनकी अनुपस्थिती लगभग तय है. अब सवाल यह है कि धोनी कौन-कौन से मैच नहीं खेल पाएंगे. 

गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना  राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स से होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी किस मैच से वापसी करते हैं. 

Topics