menu-icon
India Daily

'भैया नहीं, नाम से बुलाओ', मयंक यादव के टीम इंडिया में चयन के बाद अर्शदीप का वीडियो हुआ वायरल

तेज गेंदबाज मयंक यादव को अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है. सोशल मीडिया पर सीनियर अर्शदीप सिंह के साथ उनका 'भैया' कहने वाला एक मजेदार और प्यारा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
'भैया नहीं, नाम से बुलाओ', मयंक यादव के टीम इंडिया में चयन के बाद अर्शदीप का वीडियो हुआ वायरल
Courtesy: lucknowsupergiants

युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस खिलाड़ी ने IPL में अपनी रफ्तार, सटीक गेंदबाजी और लगातार अच्छे प्रदर्शन से सेलेक्टर्स को काफी प्रभावित किया है. टीम के एलान के तुरंत बाद सीनियर भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मयंक यादव का एक मजेदार और प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

भैया नहीं नाम से बुलाना

इस वीडियो में मयंक लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के मैच से पहले अर्शदीप से मिलते हैं. बातचीत के दौरान मयंक बड़े सम्मान से अर्शदीप को 'भैया' कहते हैं. इस पर अर्शदीप मजाकिया अंदाज में उनसे कहते हैं कि अब उन्हें 'भैया' न बुलाएं, बल्कि सीधे उनके नाम से पुकारें. दोनों खिलाड़ियों के बीच की यह हंसी-मजाक वाली बातचीत क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आ रही है और लोग दोनों के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं.

मयंक यादव को अनोखे अंदाज में दी बधाई

टीम इंडिया के नियमित सदस्य अर्शदीप सिंह ने मयंक को राष्ट्रीय टीम में पहली बार चुने जाने पर अपने ही अनोखे और खुशमिजाज अंदाज में बधाई भी दी. फैंस खिलाड़ियों के बीच के इस पॉजिटिव माहौल की सराहना कर रहे हैं और इसे बेहद खूबसूरत पल बता रहे हैं. मयंक यादव आईपीएल 2026 की सबसे रोमांचक खोज रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी और अनुशासित लाइन-लेंथ से सबका ध्यान खींचा. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वे इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो उनमें भारत का भविष्य का स्टार बनने की पूरी क्षमता है.

यहां देखें वीडियो

पंजाब की हुई थी शानदार शुरूआत

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स भी लखनऊ के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबले की तैयारी कर रही है. पंजाब ने सीजन के शुरुआती सात में से छह मैच जीतकर शानदार ढंग से शुरूआत की थी लेकिन अब टीम लगातार छह मैच हार चुकी है. प्लेऑफ की उनकी उम्मीदें अब लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच को जीतने पर टिकी हैं.

फिलहाल पंजाब किंग्स के पास 13 अंक हैं. जीत उन्हें 15 अंकों तक ले जाएगी और प्लेऑफ की रेस में बनाए रखेगी. टीम को अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा जिसमें राजस्थान रॉयल्स और मुंबई का मैच और कोलकाता का नेट रन रेट शामिल है.

मयंक यादव के अलावा गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे को भी पहली बार भारत की वनडे टीम में मौका मिला है. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति द्वारा चुनी गई इस टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे.