Asian Games 2026 BRICS 2026

'दर्द बहुत गहरा है...', वर्ल्ड कप फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद 'LIONEL MESSI' ने तोड़ी चुप्पी

FIFA World Cup 2026 फाइनल में स्पेन से हार के बाद लियोनल मेसी ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सबको भावुक कर दिया.

X
Ashutosh Rai

स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा किया. उन्होंने कहा कि यह हार बहुत दर्द देने वाली है, लेकिन टीम के लगातार दूसरी बार फाइनल तक पहुंचने पर उन्हें गर्व है.

हार के बाद मेसी का भावुक संदेश

वर्ल्ड कप फाइनल के अगले दिन लियोनल मेसी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि इस हार का दर्द बहुत बड़ा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा. मेसी ने कहा कि केवल हार को याद करना सही नहीं होगा, क्योंकि अर्जेंटीना की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि है. मेसी के मुताबिक टीम ने हर मैच में पूरी मेहनत की और इस सफर पर उन्हें गर्व है.