menu-icon
India Daily

IPL 2026: सिर्फ 28 रन बनाकर भी रचा इतिहास, कोहली ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का महा-रिकॉर्ड; T20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास

विराट कोहली का बल्ला इस बार चेन्नई के खिलाफ कुछ खास नहीं चला, लेकिन फिर भी उन्होंने 28 रन बनाकर एक और रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
IPL 2026: सिर्फ 28 रन बनाकर भी रचा इतिहास, कोहली ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का महा-रिकॉर्ड; T20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास
Courtesy: Social Media

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के महा-मुकाबले में रविवार को भले ही विराट कोहली का बल्ला कोई बहुत बड़ी पारी न खेल पाया हो, लेकिन उन्होंने एक ऐसा महा-रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे वह T20 क्रिकेट के एक खास शिखर पर बैठ गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए ब्लॉकबस्टर मैच में कोहली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा ऐतिहासिक कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया. 

रन-मशीन बने किंग कोहली

दरअसल, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. CSK के खिलाफ खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में कोहली ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से तेज 28 रन बनाए. युवा तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने उन्हें अपना शिकार बनाया, लेकिन पवेलियन लौटने से पहले ही कोहली क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सबसे ऊपर लिखवा चुके थे.

रोहित शर्मा का छिना ताज

इस मैच से पहले यह शानदार रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 मैचों में 40.03 की बेहतरीन औसत से कुल 1161 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. किंग कोहली को रोहित का यह ताज छीनने के लिए महज 2 रनों की दरकार थी, जिसे उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. अब विराट कोहली के नाम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37 टी20 मैचों में 37.12 की औसत से कुल 1188 रन हो गए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 बेहतरीन अर्धशतक भी निकले हैं.

निरंतरता की जीती-जागती मिसाल

टी20 जैसे फटाफट क्रिकेट के प्रारूप में जहां हर गेंद पर आउट होने का बड़ा जोखिम होता है, वहां किसी एक टीम के खिलाफ इतने सालों तक लगातार ऐसा दबदबा बनाए रखना किसी चमत्कार से कम नहीं है. यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड साबित करता है कि विराट कोहली की महानता सिर्फ तेजी से रन बनाने में नहीं, बल्कि वर्षों तक अपनी फॉर्म और फिटनेस के दम पर निरंतर प्रदर्शन करने में है.

Topics