KKR vs MI: प्लेऑफ की उम्मीदों पर KKR का आखिरी दांव, रंग में भंग डालेगी बारिश! जानिए मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भिड़ेगी, जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. इस मैच में केकेआर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी.

ANI
Meenu Singh

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भिड़ेगी, जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. इस मैच में केकेआर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी. अजिंक्या रहाणे की अगुवाई वाली टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है. वे अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं, जोकि उनके प्रतिद्वंद्वी एमआई से एक स्थान ऊपर है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें हर हाल में यह मैच जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि अन्य मैचों के नतीजे भी उनके पक्ष में जाएं. 

हालांकि केकेआर की इस प्लेनिंग पर मौसम पानी फेर सकता है. बारिश की संभावनाओं के बीच ये अहम मुकाबला केकेआर के लिए काफी मायने रखता है. तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी बाजी मारती है या बारिश मुकाबले में खलल डालेगी. 

KKR vs MI हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के आंकड़ों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई ने हमेशा केकेआर पर राज किया है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं. जिनसे से एमआई ने 25 मैच जीते है तो वहीं केकेआर के खाते केवल 11 जीत ही लगी है. 

केकेआर की प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी फेरेगा मौसम 

Accuweather के अनुसार, मैच के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मैच के समय बारिश की संभावना काफी बढ़ गई है जोकि घरेलू टीम के लिए बिलकुल भी अच्छा संकेत नहीं है. क्योंकि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों में एक-एक अंक बटेंगे. जिसके बाद KKR के 13 मैचों में 12 अंक हो जाएंगे. जिससे केकेआर का 
प्लेऑफ में क्वालीफाई करना और मुश्किल हो जाएगा. 

पिच रिपोर्ट 

कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में टीमें आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं. चेज करना यहां पर आसान माना जाता है. कोलकाता की पिच बेहद तेज है. इस मैदान पर स्पिनरों की मैच में अहम भूमिका होती है और दोनों ही टीमों के पास अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं जो इस पहलू को बखूबी निभा सकते हैं. टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनना चाहिए.

KKR vs MI संभावित प्लेइंग इलेवन

KKR संभावित प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी

इम्पैक्ट प्लेयर:  फिन एलन 
 
MI संभावित प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा