Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले कानपुर टेस्ट पर सबकी नजर है. चेन्नई टेस्ट जीत चुकी रोहित सेना ने अगर कानपुर में भी जीत हासिल कर तो इतिहास रचा जाएगा. ग्रीन पार्क में टीम इंडिया जीत दर्ज करते ही एक महारिकॉर्ड बना देगी. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में...
दरअसल, भारतीय सरजमीं टीम इंडिया का अभेद्य किला है. अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के टीम इंडिया नंबर 1 पर है. भारत ने घर में लगातार 17 टेस्ट सीरीज जीती हैं, अगर कानपुर टेस्ट में जीत मिलती है तो यह लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी. जो एक महारिकॉर्ड बनेगा, क्योंकि भारत से पहले कोई भी टीम इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है.
📍 Kanpur#TeamIndia hit the ground running ahead of the 2nd #INDvBAN Test 🙌@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/EMPiOa8HII
— BCCI (@BCCI) September 26, 2024
2013 से घर में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड
भारतीय टीम पिछले 12 साल से अपने घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. आखिरी बार उसे 2012 में इंग्लैंड ने सीरीज में हराया था. इसके बाद टीम इंडिया ने 52 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से सिर्फ 4 ही गंवाए हैं. 41 में जीत मिली है, जबकि 7 ड्रॉ पर खत्म हुए. नीचे जानिए 2013 के बाद भारत की घर में सभी सीरीज का लेखा जोखा...
भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड (साल 2013 से)
1. ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - टीम इंडिया ने 4-0 (4) से जीती टेस्ट सीरीज (2013)
2. वेस्टइंडीज बनाम भारत - टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2013)
3. साउथ अफ्रीका बनाम भारत - टीम इंडिया ने 3-0 (4) से जीती टेस्ट सीरीज (2015)
4 .न्यूजीलैंड बनाम भारत - टीम इंडिया ने 3-0 (3) से जीती टेस्ट सीरीज (2016)
5. इंग्लैंड बनाम भारत - टीम इंडिया ने 4-0 (5) से जीती टेस्ट सीरीज (2016)
6. बांग्लादेश बनाम भारत - टीम इंडिया ने 1-0 (1) से जीती टेस्ट सीरीज (2017)
7. ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - टीम इंडिया ने 2-1 (4) से जीती टेस्ट सीरीज (2017)
8. श्रीलंका बनाम भारत - टीम इंडिया ने 1-0 (3) से जीती टेस्ट सीरीज (2017)
9. अफगानिस्तान बनाम भारत - टीम इंडिया ने 1-0 (1) से जीती टेस्ट सीरीज (2018)
10. वेस्टइंडीज बनाम भारत - टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2018)
11. साउथ अफ्रीका बनाम भारत - टीम इंडिया ने 3-0 (3) से जीती टेस्ट सीरीज (2019)
12. बांग्लादेश बनाम भारत - टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2019)
13. इंग्लैंड बनाम भारत - टीम इंडिया ने 3-1 (4) से जीती टेस्ट सीरीज (2021)
14. न्यूजीलैंड बनाम भारत - टीम इंडिया ने 1-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2021)
15. श्रीलंका बनाम भारत - टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2022)
16. ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - टीम इंडिया ने 2-1 (4) से जीती टेस्ट सीरीज (2023)
17. इंग्लैंड बनाम भारत - टीम इंडिया ने 4-1 (5) से जीती टेस्ट सीरीज (2024)
18. बांग्लादेश बनाम भारत - टीम इंडिया 1-0 (2) से आगे (2024)