बुमराह को 15 महीने के बेटे ने किया गुमराह, पत्नी संजना गणेशन ने ऐसे खोली पोल

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ MCG में हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में पांच विकेट चटकाए. हालांकि, टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन बुमराह के बेटे अंगद लाल गेंद से अपने पिता की उपलब्धियों का जश्न मनाते नजर आए. पत्नी संजना ने इसकी तस्वीर शेयर की है.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Jasprit Bumrah: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना ली है. भले ही टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से अपने पंजे से तबाही मचाई. पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले बुमराह ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. जसप्रीत बुमराह एक साल में 10 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए है. चौथे टेस्ट मैच में मेलबर्न में जसप्रीत ने अपने पंजे से तबाही मचाई तो उनके बेटे अंगद ने भी अपना पंजा दिखाया. पत्नी संजना गणेशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पिता की उपलब्धि पर बेटे अंगद के रिएक्शन को शेयर किया. 

जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर बेटे अंगद की तस्वीर शेयर की. तस्वीर में  उनके 15 महीने के बेटे अंगद दोनों हाथ में गेंद पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वह अपने पिता की उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं. अंगद दोनों हाथों में लाल गेंद पकड़े नजर आ रहे हैं.

संजना ने शेयर की शानदार शानदार तस्वीर

संजना गणेशन ने बेटे अंगद और पति जसप्रीत बुमराह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "अंगद को अपने डैडी पर गर्व है. आज भी और हर दिन." 

कैसा रहा मैच का  हाल

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया 369 रन ही बना सकी. वहीं. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 234 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम 155 रनों पर ही सिमट गई. इस तरह भारत को 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

इस टेस्ट मैच में भारत की ओर जसप्रीत बुमराह के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल ने शानदर खेल दिखाया. यशस्वी ने पहली पारी में 82 और दूसरी में 84 रन बनाए. वहीं,  नीतीश कुमार रेड्डी ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा. हालांकि, दूसरी पारी में नीतीश का बल्ला नहीं चला. वह 1 रन बनाकर चलते बने.