शोएब इब्राहिम की बहन ने कही ऐसी बात कि फराह खान को समय रैना से मांगनी पड़ी माफी; देखें वीडियो
फराह खान अब यूट्यूब पर भी काफी सक्रिय हैं. हाल ही में उन्होंने एक नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद नियाज भी नजर आए. व्लॉग में सबा ने फराह की मेहनत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि फराह बहुत प्यार से खाना बनाती हैं और लोगों को खिलाती हैं.
मुंबई: फिल्ममेकर फराह खान अब यूट्यूब पर भी काफी सक्रिय हैं. हाल ही में उन्होंने एक नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद नियाज भी नजर आए. इस व्लॉग में एक मजेदार पल देखने को मिला जब फराह ने अचानक कैमरे की तरफ देखकर समय रैना से माफी मांग ली. सबा और खालिद इस बात पर खूब हंस पड़े.
फराह खान ने समय रैना से कहा 'Sorry'
व्लॉग में सबा ने फराह की मेहनत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि फराह बहुत प्यार से खाना बनाती हैं और लोगों को खिलाती हैं. सबा ने यह भी बताया कि फराह के वीडियो में मजा और कॉमेडी दोनों होती है. इसी बीच खालिद ने अपनी राय देते हुए फराह को नंबर वन यूट्यूबर बता दिया.
Also Read
इस पर फराह तुरंत बोलीं- 'नहीं-नहीं' फिर उन्होंने कैमरे की तरफ देखते हुए मजाक में कहा- 'समय रैना, सॉरी' ऐसा लगता है कि फराह समय रैना को ही असली नंबर वन यूट्यूबर मानती हैं. इसके बाद उन्होंने सौरव जोशी जैसे बड़े यूट्यूबर्स का भी नाम लिया और कहा कि कई बड़े क्रिएटर्स हैं.
सबा ने बाद में साफ किया कि वे फैमिली वाली कंटेंट की बात कर रही थीं. फराह ने भी सहमति जताई और कहा कि फैमिली कंटेंट में वे अच्छा काम कर रही हैं. यह पहली बार नहीं है जब फराह खान और समय रैना का नाम एक साथ आया हो. दोनों पहले 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो से जुड़े रहे हैं. शो के एक अनरिलीज्ड एपिसोड में समय ने फराह के पैर छूकर सम्मान जताया था. फराह ने उस पल पर अपने खास अंदाज में रिएक्ट किया था.
फराह खान अब डिजिटल दुनिया में भी अच्छी जगह बना चुकी हैं. उनके फूड और सेलिब्रिटी वाले व्लॉग लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. इस व्लॉग में दिखा मजेदार पल दर्शकों को भी काफी पसंद आया है.